सत्संग में शामिल हुए सीएम सैनी, जमीन पर बैठकर सुने प्रवचन
Haryana News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने पंचकुला स्थित संत निरंकारी भवन में पहुंचकर चल रहे सत्संग में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संतों की संगत व संतों का आशीर्वाद मानव और समाज का उचित मार्गदर्शन करते हुए सन्मार्ग पर चलने एवं परोपकार की भावना को ह्रदय में रखना सिखाता है। उन्होंने निरंकारी मंडल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस मंडल के द्वारा अनेक सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लिया जाता है। यह मंडल सामाजिक कार्य कर समाज को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
हरियाणा के सीएम नायब सिंह के साथ पंचकूला के पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञानचंद गुप्ता ,पंचकूला भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा के अलावा कई भाजपा नेता मौजूद थे। यहां काफी अधिक संख्या में निरंकारी श्रद्धालु उपस्थित थे। सीएम ने निरंकारी मिशन द्वारा किए जा रहे सेवाओं का जिक्र करते हुए कहा यह मिशन आज लोगों को मानवता से जोड़कर भाईचारे का संदेश दे रहा है। समाज हित के लिए और मानवता के रक्षा के लिए यह मिशन हमेशा तत्पर रहता है। सीएम ने कहा कि मिशन द्वारा ट्री प्लांटेशन ,सफ़ाई अभियान के अलावा ब्लड डोनेशन कैंपों का भी आयोजन किया जाता है। मानवता की रक्षा के लिए ऐसे कार्य बहुत ही जरुरी है।

निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के कार्यों की सीएम ने की सराहना
मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी ने निरंकारी सतगुरु सुदीक्षा जी महराज के द्वारा समाज के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रवचनों से मानवता को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इनके द्वारा किए कार्यों से भाईचारा स्थापित होता है। आपको बता दे कि इससे पहले सीएम सैनी ने मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यहां पास ही पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए आए थे। तबतक यहां सत्संग के बारे में पता चला तो मैने मन बना लिया सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने का मुझे भी अवसर प्राप्त हो गया। निरंकारी सत्संग के इस कार्यक्रम में सीएम सैनी ने भी आम श्रद्धालुओं की तरह जमीन पर बैठकर प्रवचन सुनें।
मिशन में सीएम ने साफ संदेश दिया कि धार्मिक स्थल में कोई भी खास नहीं है। भगवान के सामने सब समान है। उनके इस भाव के देखते हुए सभी ने उनकी खूब प्रशंसा की। इसके बाद मीडिया के सामने सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने भी हरियाणा राज्य की तारीफ की है। पीएम ने पूरे देश को बताया कि कुरुक्षेत्र ने मलेरिया को लेकर मॉडल प्रस्तुत किया है। यहां पर स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की टीम ने मच्छरों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाकर कामयाबी पाई और लोगों को रेडियो व अन्य माध्यमों से संदेश देकर जागरूक करते हुए मलेरिया पर अंकुश लगाने का काम किया है साथ ही उन्होंने कहा कि भारत में मलेरिया के रोकथाम के किए गए कार्यों की प्रशंसा विश्व स्वास्थ्य संगठन भी करता है।












Click it and Unblock the Notifications