Haryana News: सीएम सैनी ने किश्तवाड़ में चुनावी ड्यूटी के दौरान हरियाणा के जवान की मौत जताया दुख, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में चुनावी ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान झज्जर जहांगीरपुर निवासी हरीश सिंहमार की आकस्मिक मृत्यु दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में चुनावी ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान झज्जर जहांगीरपुर निवासी हरीश सिंहमार की आकस्मिक मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है।वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस दु:ख की घड़ी में हरिश के परिवार के साथ हम सभी खड़े हैं। जय हिंद'

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। हरियाणा की दस सीटों पर छठे चरण में मतदान होगा। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संभाल रखी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में चुनावी ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान झज्जर जहांगीरपुर निवासी हरीश सिंहमार की आकस्मिक मृत्यु दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।












Click it and Unblock the Notifications