हरियाणा: सीएम सैनी बोले अनिल विज मेरे आदरणीय हैं, मैं जल्द उनसे मिलूंगा
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सीएम की कुर्सी संभालने के बाद गुरुवार को पहली बार व अंबाला के नारायणगढ़ स्थित अपने पैतृक गांव मिर्जापुर माजरा पहुंचे थे। यहां पर उनका ढोल बजाकर,फूलों बरसा कर भव्य स्वागत किया गया। अपने गांव पहुंच कर सीएम नायब सिंह सैनी ने अपनी मां के पैर छू कर आर्शीवाद लिया।

सीएम नायब सिंह सैनी से मीडिया ने पूर्व मंत्री अनिल विज की नाराजगी को लेकर सवाल पूछा तो मुख्यमंत्री सैनी ने कहा वो हमारे वरिष्ठ और सम्मानित नेता हैं। उनका आशीर्वाद पहले भी था और अब भी है। कोई नाराज नहीं है।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा जल्द मैं खुद उनसे मिलने जाऊंगा और उनके साथ चाय पीकर आऊंगा। इस संबंध में जब अनिल विज से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कई बार कह चुके हैं, वो जब भी आएं, उनके लिए चाय तैयार है।
बता दें, पूर्व मंत्री अनिल विज की ओर गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने लिखा का कि "कुछ तो है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी, सदियों रहा है दुश्मन, दौरे-ए-जमां हमारा। इस पर विज से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह ट्वीट तो देश भक्ति की पंक्तियां है, जब हमारा स्वतंत्रता संग्राम चल रहा था, यह तब की पंक्तियां है।"












Click it and Unblock the Notifications