हरियाणा: CM मनोहर लाल ने महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Manohar Lal Khattar Pays Tribute Freedom Fighter Lala Lajpat Rai: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि मां भारती के वीर सपूत, महान स्वतंत्रता सेनानी, पंजाब केसरी लाला लाजपत राय के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि उनकी वीरता व सर्वोच्च बलिदान देशवासियों में अटूट राष्ट्र प्रेम तथा देश के प्रति समर्पण का भाव सदैव जगाता रहेगा। सीएम खट्टर ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि मां भारती के वीर सपूत, महान स्वतंत्रता सेनानी, पंजाब केसरी लाला लाजपत राय के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

यह भी पढ़ें- सीएम मनोहर लाल खट्टर 16 नवंबर को पहुंचेंगे राजस्थान, BJP के लिए मांगे के वोट












Click it and Unblock the Notifications