पानीपत में आमजनो के साथ छठपर्व मनाएंगे सीएम खट्टर, जनता में उत्साह
Chhathpuja: हरियाणा में राज्य स्तरीय तीज महोत्सव मनाने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पानीपत में रह रहे लाखों पूर्वांचली श्रद्धालुओं के बीच पहुंचकर छठी मैया का महापर्व मनाएंगे। महापर्व की तैयारी को लेकर प्रशासन निरंतर काम कर रहा है। वहीं श्रद्धालुओं के मुताबिक कि प्रदेश के सीएम का हमारे बीच पहुंचना हमारे लिए सौभाग्य का विषय है। नागरिकों के मुताबिक छठपर्व हर साल ही वह बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है, लेकिन राज्य के मुखिया का हमारे बीच पहुंचना विशेष होगा।

छठपर्व के दौरान लोगों की कुछ मांगे बह भी सामने आ रही हैं। पूर्वांचली जनता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के समस्ख एक धर्मशाला छठी मैया का मंदिर और घाट को पक्का करवाने की मांग रखी है। लोगों का कहना है कि हम पानीपत में असन्ध रोड दिल्ली पैरलल नहर के पास 2001 से यह पर्व मनाते आ रहे हैं। उस समय यहां पर कोई खास व्यवस्था नहीं होती थी। वह अपने स्तर पर झाड़ियां को साफ करके छठी मैया का पूजन करने की व्यवस्था करते थे, किन्तु पिछले 5 से 6 सालों से प्रशासन की तरफ से बेहतर सहयोग मिल रहा है।
ज्ञात हो कि पानीपत में वैसे तो कई स्थानोपर पर छठी मैया का त्यौहार मनाया जाएगा, किन्तु मुख्य रूप से तीन घाट बनाए गए हैं। जिन पर साफ सफाई और व्यवस्थाओं की सरकार की जिम्मेदारी लगाई गई है। वहीं जिले के उपायुक्त भी स्वयं तीनों घाटों पर नजर बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़ें आंगनवाड़ी वर्कर्स के साथ हरियाणा सीएम खट्टर ने किया संवाद, मानदेय में वृद्धि समेत की कई घोषणाएं












Click it and Unblock the Notifications