आंगनवाड़ी वर्कर्स के साथ हरियाणा सीएम खट्टर ने किया संवाद, मानदेय में वृद्धि समेत की कई घोषणाएं
Haryana News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार 18 नवंबर को चंडीगढ़ में सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम के तहत ओडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी कीं।
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि दस वर्ष से अधिक सेवा वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 12661 रुपए से बढ़ाकर 14 हज़ार रुपए किया गया है। वहीं, दस वर्ष तक की सेवा वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय 11401 रुपए से बढ़ाकर 12500 रुपए किया गया है।

सीएम खट्टर ने कहा कि मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का भी मानदेय बढ़ाकर 11401 रुपए से बढ़ाकर 12500 रुपए किया गया है। इसके अलावा आंगनवाड़ी हेल्पर का मानदेय 6781 रुपए से बढ़ाकर 7500 रुपए से किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में सबसे ज्यादा मानदेय हरियाणा में मिल रहा है।
उन्होंने बोलते हुए कहा कि सुपरवाइजर के 25 फीसदी पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से ही भरे जाएंगे। आंगनवाड़ी हेल्पर को अब रिटायरमेंट पर 50000 रुपए से बढ़ाकर 1 लाख रुपए और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को 1 लाख रुपए की बजाय 2 लाख रुपए दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री खट्टर ने संवाद के दौरान वर्दी भत्ता बढ़ाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब 800 रुपए की बजाय वर्दी भत्ता 1500 रुपए होगा। उन्होंने प्रदेश में गांव के सरकारी स्कूलों में 4000 नई बाल वाटिका खोलने की भी घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications