किसान क्या चीन-पाकिस्तान के सैनिक हैं, क्यों खट्टर साहब जनरल डायर जैसे गोले दगवा रहे हैं: AAP
नई दिल्ली। दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री पर करारा हमला बोला। किसान आंदोलन पर बोलते हुए चड्ढा ने कहा कि, किसानों पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का रवैया अंग्रेजों वाले जनरल डायर जैसा है। किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं, उन्हें सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। खट्टर साहब किसानों के खिलाफ आंसू गैस का उपयोग करने की अनुमति क्यों दे रहे हैं। क्या देश के किसान हमारे दुश्मन हैं? क्या ये चीन या पाकिस्तानी सेना के जवान हैं?''
Recommended Video

आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि, 'अन्नदाता के खिलाफ खट्टर सरकार की कार्रवाई शर्मनाक है।' बता दिया जाए कि, हरियाणा पुलिस एवं प्रदर्शनकारियों के बीच रविवार को रेवाड़ी-अलवर सीमा पर हिंसक झड़प हुई। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने केंद्र के विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ मुख्य आंदोलन में शामिल होने के लिए मार्च करना शुरू किया तो पुलिस ने मार्च रोकने के लिए कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे। बताया जा रहा है कि, प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने के लिए पुलिस घेरा और बैरिकेड को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें एक स्थानीय ओवर-ब्रिज पर रोक दिया। रेवाड़ी के पुलिस अधिकारी अभिषेक जोरवाल ने कहा, "हमने उन्हें मसानी में रोका। भीड़ काफी हो गई थी।"

हरियाणा में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागना पहली बार नहीं हुआ है। यहां पिछले साल नवंबर में भी पंजाब के हजारों किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे। हरियाणा पुलिस ने उनके विरोध मार्च को दिल्ली तक रोकने की कोशिश की थी। तब रास्ते में कई झड़पों में दोनों पक्ष शामिल थे।












Click it and Unblock the Notifications