व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश, चरखी-दादरी से टिकट ना मिलने पर बोलीं भाजपा नेता बबिता फोगाट
Haryana vidhan sabha Election: हरियाणा विधानसभा का चुनावी दंगल शुरू हो चुका है। राजनीतिक पार्टियों ने उम्मीदवारों की सूची जारी करना शुरू दी है, जिसमें कई चर्चित चेहरे भी शामिल हैं। हालांकि भाजपा ने जो इस हफ्ते अपने उम्मीदवारों की जो पहली सूची जारी की है उसमें पहलवान बबिता फोगाट का नाम शामिल नहीं हैं।
भाजपा ने चरखी दादरी से बबिता फोगाट को टिकट ना देकर पूर्व जेलर सुनील सांगवान को इस सीट से टिकट दे दिया है। चरखी दादरी से टिकट ना मिलने के कारण बबिता फोगाट लगातार सुर्खियों में हैं। बबिता फोगाट को टिकट ना मिलने पर विपक्षी नेता लगातार जुबानी हमले कर रहे हैं।

वहीं अब चरखी-दादरी से भाजपा का टिकट ना मिलने पर बबिता फोगाट ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर विपक्षियों को करारा जवाब दिया है। बबिता फोगाट ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट लिखी है जो जमकर चर्चा में है।
बबिता फोगाट ने लिखी ये पोस्ट
"व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश, यही है मेरी पार्टी का सभी को संदेश!! मैं अपने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के साथ खड़ी हूं।
पार्टी की एक समर्पित कार्यकर्ता होने के लिहाज से संगठन द्वारा दी गई हर जिम्मेदारियों का आगे भी निर्वहन करूंगी। मैं अपने विधानसभा क्षेत्र चरखी_दादरी की देवतुल्य जनता - जनार्दन का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मुझे अपनी बेटी और बहन की तरह सदैव अपना असीम प्रेम व आशीर्वाद दिया।मैं सदैव आपकी सेवा में आगे भी तत्पर रहूंगी। जय हिंद - जय भारत"
बबिता फोगाट की बहन विनेश फोगाट को कांग्रेस ने दिया टिकट
बता दें बबिता फोगाट की चचेरी बहन विनेश फोगाट को कांग्रेस ने पार्टी में शमिल होते ही टिकट देकर चुनावी दंगल में उतार दिया है।
विनेश फोगाट उन पदक प्राप्त पहलवानों से हैं जिन्होंने भाजपा नेता और कुश्ती ऐसोसिएशन भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए जंतर मंतर पर महीनों आंदोलन किया था। तब बबिता फोगाट ने महिला पहलवानों के बजाय भाजपा सरकार की पैरवी कर अपनों से ही घिर गई थीं। वहीं अब जब बबिता को भाजपा ने टिकट ना देकर साइड लाइन कर दिया तो विपक्षी नेता उन पर तंज कस रहे हैं।
चरखी दादरी सीट के लिए बबिता फोगाट कर रही थी प्रचार
बता दें भाजपा ने बुधवार को 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी जिसमें बबिता फोगाट का नाम नहीं शामिल था। जबकि बबिता फोगाट चरखी दादरी सीट के लिए सक्रिय रूप से प्रचार कर रही थीं और भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छुक थीं।
ये भी पढ़ें- Haryana chunav: चरखी-दादरी में BJP ने क्यों काटा विनेश फोगाट की बहन बबीता का टिकट? सांगवान पर लगाया दांव
2019 में हार गई थीं बबिता फोगाट
हरियाणा के विधानभा चुनाव 2019 में भाजपा ने बबिता फोगाट पर भरोसा जताया था लेकिन वो निर्दलीय उम्मीदवार सोमबीर सांगवान से हार गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications