दादरी: मजदूर के खाते में आए 200 करोड़ रुपए हुए गायब? पुलिस जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच
हाल ही में हरियाणा के चरखी दादरी का रहने वाला मजदूर विक्रम सुर्खियों में आ गया था। उसके बैंक खाते में अचानक से 200 करोड़ आने की खबर ने सनसनी मचा दी थी। इस खबर से सामने आने के बाद पुलिस समेत कई एजेंसियां एक्टिव हो गई थीं।
अब इस मामले में एक और बड़ा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बेरला निवासी विक्रम के खाते में आए सारे अचानक से गायब हो गए हैं। बताया जा रहा है कि, जांच के दौरान विक्रम के खाते में 28 हजार रुपये मिले हैं।

बता दें कि, कुछ दिनों पहले विक्रम ने परिजनों के साथ बाढड़ा पुलिस थाना पहुंचकर। उसके बैंक खाते में फ्रॉड के चलते 200 करोड़ की राशि जमा होने का दावा किया था। उसने कहा था कि, इतनी बड़ी रकम आने के चलते उसके खाते को फ्रीज कर दिया गया है।
विक्रम ने पुलिस को बताया था कि किसी ने उसके दस्तावेजों के आधार पर यस बैंक में खाता खोला गया था। उसी बैंक खाते में फ्रॉड कर 200 करोड़ रुपए जमा हुए तो बैंक ने उसे होल्ड कर दिया। परिजनों के साथ विक्रम ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी।
पुलिस ने किया खुलासा
अब दादरी पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम की पोल खोलकर रख दी है। पुलिस की जांच में 200 करोड़ का मामला झूठा पाया गया है। पुलिस जांच के दौरान रोहतक स्थित यस बैंक की शाखा में विक्रम के खाते में 28 हजार रुपये हैं और खाता फिलहाल सीज है।
खाते में मिले सिर्फ 28 हजार
पुलिस द्वारा बैंक खाते की जांच के दौरान बैंक अधिकारियों ने बताया कि बैंक खाता फ्रीज करने की लिमिट 200 करोड़ तक है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई विशाल कुमार ने बताया कि जांच के लिए पुलिस रोहतक स्थित यश बैंक शाखा पहुंची थी। जहां पता चला कि विक्रम के खाते में 60 हजार की एंट्री हुई है। इस समय उसके खाते में 28 हजार रुपये हैं। फ्रॉड के चलते विक्रम का बैंक खाता फ्रीज किया गया है और इस मामले की जांच यूपी पुलिस कर रही है।
मजदूर को ऐसे पता चला था खाते में आई बड़ी रकम के बारे में
विक्रम और उसके चचेरे भाई प्रदीप ने बताया कि बैंक के टोल फ्री नंबर से उन्हें उनके खाते में 200 करोड़ रुपए होने की जानकारी मिली थी। उसी आधार पर उन्होंने 200 करोड़ खाते में आने का दावा किया था। हालांकि इसका उनके पास सबूत नहीं था और इसी कारण उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाकर जांच और सच्चाई पता लगाने की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications