ऑडी और 2BHK फ्लैट से महंगी है ये भैंस, इसे खरीदने के लिए लोग 46 लाख रुपए तक देने को हैं तैयार
हरियाणा अपनी भैंसों को लेकर देशभर में प्रसिद्ध माना जाता है। हरियाणा की कई नस्लों की भैंसे ना सिर्फ अच्छे दूध के लिए बल्कि सुंदर संरचना के लिए जानी जाती है। कई बार यहां की भैंसों की कीमतें लाखों रुपए में होती है। आज हम आपको भिवानी की एक ऐसा ही भैंस के बारे में बताने जा रहे हैं।
भिवानी जिले के एक गांव जूई में संजय सिंह के पास एक धर्मा नाम की भैंस है। जो किसी लग्जरी कार ऑडी और फॉर्च्यूनर से भी मंहगी है। संजय की धर्मा भैंस महज 3 साल की है। भैंस ने पहली ब्यांत में 15 लीटर दूध दिया है। जिसने हर किसी को चौंका दिया है।

संजय सिंह इस भैंस की देखरेख एक बच्चे की तरह करते हैं। भास्कर की खबर के मुताबिक, सजंय सिंह का दावा है कि, उनकी भैंस की कीमत 46 लाख रुपए लग चुकी है। लेकिन उन्होंने इसे नहीं बेंचा है। वे इसे 61 लाख रुपए में बेंचना चाहते हैं। इतनी कीमत में तो कोई भी ऑडी और फॉर्च्यूनर जैसी कार खरीद सकता है। लेकिन ये खास भैंस उससे भी महंगी है।
जब भैंस की कीमत लाखों हैं तो जाहिर सी बात है कि उसकी खुराक और देखभाल भी आम जानवरों के मुकाबले अलग ही होगी। संजय सिंह का दावा है कि, धर्मा को जन्म से हरा चारा, बढ़िया दाना और सर्दियों में हर रोज 40 किलो गाजर खिलाते हैं।
धर्मा भैंस अपनी सुंदरत के चलते आसपास के कई जिलों में फेमस है। दूर-दूर से लोग संजय की इस भैंस को देखने आते हैं। यही नहीं ये भैंस कई प्रतियोगताओं में खिताब जीत चुकी है। कई लोगों का मानना है कि, ये भैंस सुंदरता व नस्ल को लेकर शायद हरियाणा की सबसे बेहतर भैंस है। लोग इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि, आने वाले समय में इस भैंस की कीमत 60 लाख रुपए से भी अधिक है।
हरियाणा में धर्मा ऐसी इकलौती भैंस नहीं है। जो इतनी महंगी है। हिसार के बुडाकखेड़ा के नरेश की मुर्रा नस्ल की रेशमा भैंस की कीमत 45 लाख रुपये तक लग चुकी है। वहीं, हरियाणा के हिसार के लितानी के सुखबीर के पास सरस्वती नाम की भैंस है। इस भैंस की कीमत भी 51 लाख रुपये बताई जाती है। बता दें कि हरियाणा पशुपालन के क्षेत्र में काफी अव्वल राज्य हैं।












Click it and Unblock the Notifications