थप्पड़ कांड: बीजेपी नेता और TikTok स्टार सोनाली फोगाट को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिसार। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट को हिसार पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। हालांकि उन्हें हिसार कोर्ट से तुरंत जमानत भी मिल गई। दरअसल, सोनाली फोगाट पर अनाज मंडी के सेक्रेटरी सुल्तान सिंह को थप्पड़ और फिर चप्पलों से पीटने का आरोप लगाया था। उनका थप्पड़ मारने वाला वीडियो बीते दिनों जमकर वायरल भी हुआ था। इस घटना के बाद से लगातार सोनाली को गिरफ्तार करने की मांग हो रही थी।

सोनाली फोगाट को हिसार पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनाली फोगाट को हिसार पुलिस ने किया गिरफ्तार

बुधवार को हिसाल पुलिस ने सोनाली फोगाट को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें हिसार कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें तुरंत जमानत मिल गई। बता दें कि पांच जून को सोनाली फोगाट ने हरियाणा के हिसार के बालसमंद में अनाज मंडी में मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी सुल्तान सिंह की थप्पड़ों और चप्पलों के साथ पिटाई कर दी थी। बीजेपी नेता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। विवाद बढ़ने के बाद टिकटॉक स्टार और बीजेपी की नेता सोनाली फोगाट ने सफाई दी। सोनाली फोगाट ने बताया कि उनको मार्केट कमेटी के सचिव ने गालियां भी दी। इसके बाद सोनाली फोगाट ने सचिव को सबक सिखाने के लिए उसकी पिटाई की। बता दें, इस मामले में सोनाली फोगाट की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ आंदोलन और प्रदर्शन किया था। साथ ही हरियाणा में खाप पंचायत भी हुई थी और सोनाली की गिरफ्तारी की मांग की थी।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ दर्ज की FIR

पुलिस ने दोनों के खिलाफ दर्ज की FIR

इस मामले में एसपी गंगाराम पूनिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया था कि मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह की शिकायत पर सोनाली फोगाट व उनके साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 149, 332, 353, 186 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं सोनाली फोगाट की शिकायत पर सुल्तान सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ लड़ चुकी हैं चुनाव

कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ लड़ चुकी हैं चुनाव

टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट ने 2019 में हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि वे हार गई थी। सोनाली फोगाट टिकटॉक पर काफी मशहूर हैं। वे आए-दिन अपने वीडियो टिकटॉक पर पोस्ट करती रहती हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+