Sonali Phogat Cremation: हिसार में हुआ सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार, बेटी यशोधरा ने चिता को दी मुखाग्नि
Sonali Phogat Cremation: हिसार में हुआ सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार, बेटी यशोधरा ने चिता को दी मुखाग्नि
हिसार, 26 अगस्त: टिकटॉक स्टार और हरियाणा की भाजपा नेता सोनाली फोगाट का पार्थिव शरीर आज हिसार पहुंच गया। जहां उनकी बेटी यशोधरा ने उनकी चिंता को मुखाग्नि दी। इस दौरान 'सोनाली अमर रहे' और 'सोनाली के कातिलों को फांसी हो' के लोगों ने नारे भी लगाए। बता दें कि सोनाली की बेटी यशोधरा ने भी अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया।

Recommended Video
सोनाली फोगाट का शव जैसे ही गोवा से हिसार पहुंचा तो उनकी बेटी यशोधरा फूट-फूटकर रोने लगी। जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें भी नम हो गईं। इससे पहले सोनाली फोगाट का पार्थिव शरीर उनके ढंढूर फार्म हाउस लाया गया, यहां लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। बता दें कि सोनाली फोगाट की अंतिम यात्रा में पार्टी कार्यकर्ता व अन्य लोग भी शामिल हुए।
सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि अभी तक की कार्रवाई से हम संतुष्ट हैं। अंतिम संस्कार के बाद परिवार के सदस्य फैसला करेंगे कि CBI जांच करानी है या नहीं। इस दौरान रिंकू ढाका से हरियाणा के विधायक गोपाल कांडा की कथित सलिंप्तता के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है।
दरअसल, सोनाली फोगाट का 23 अगस्त को गोवा के एक रिजॉर्ट में मृत मिली थीं। सोनाली फोगाट का रिजॉर्ट में शव मिलने के बाद कहा गया था कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है। हालांकि, बाद में उनके परिवारजनों ने जब सवाल उठाए तो गोवा पुलिस ने मामले की जांच की और अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया। सोनाली के परिवार की ओर से की गई शिकायत के बाद आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सोनाली का पार्थिव शरीर 25 अगस्त को उनके भाई को सौंप दिया गया था। शव का अंतिम संस्कार आज हिसाल में किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications