हरियाणा: कुरुक्षेत्र से BJP उम्मीदवार नवीन जिंदल ने CM नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में दाखिल किया नामांकन पत्र
लोकसभा चुनाव को देखते हुए हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
वहीं, दूसरी तरफ AAP-INDIA गठबंधन ने कुरुक्षेत्र सीट से सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा है। यहां 25 मई को मतदान होगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा की सीट जीतेंगे। पूरी लोकसभा में पूरे हरियाणा प्रदेश में पूरे देश में एक ही माहौल है। पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीब के हित में लाभ पहुंचाया है। महिलाओं को सशक्त किया है। किसानो को मजबूत किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। आज इसको लेकर पूरे देश और प्रदेश में एक सकारात्मक माहौल है। नवीन जिंदल यहां बहुत अंतर से सीट जीत कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे।
सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज कुरुक्षेत्र लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी नवीन जिंदल ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर हरियाणा मंत्रिमंडल में मेरे साथी सुभाष सुधा मौजूद रहे। मेरी ओर से उन्हें ऐतिहासिक जीत की अग्रिम बधाई।
यह भी पढ़ें- Haryana News: करनाल में बोले सीएम नायब सिंह, कहा-'देश-प्रदेश की जनता डबल इंजन की सरकार से खुश'












Click it and Unblock the Notifications