5 नवंबर को बड़ी संख्या में नए सदस्यों को अरविंद केजरीवाल दिलाएंगे सदस्यता

हरियाणा में आम आदमी पार्टी अपना विस्तार करने में जुट गई है। पार्टी जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। इसी कड़ी में हरियाणा के रोहतक और किलोई विधानसभा में कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कराया गया।

पार्टी के वरिष्ठ उपप्रधान अनुराग ढांडा ने बताया कि पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है और आने वाले समय में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। हरियाणा में आम आदमी पार्टी अपना विस्तार करने में जुट गई है। पार्टी जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

arvind kejriwal

इसी कड़ी में हरियाणा के रोहतक और किलोई विधानसभा में कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल कराया गया। पार्टी के वरिष्ठ उपप्रधान अनुराग ढांडा ने बताया कि पार्टी का कुनबा बढ़ रहा है और आने वाले समय में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

अनुराग ने कहा कि 5 नवंबर को रोहतक की नई अनाज मंडी के सामने पुराना शगर मिल मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। यह पार्टी का अबतक का सबसे बड़ा कार्यक्रम है।

इस कार्यक्रम में 6500 नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण होगा। कुल 11 हजार पदाधिकारियों को5 नवंबर को शपथ दिलाई जाएगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आम आदमी पार्टी की ओर से पूरी कोशिश की जा रही है, इसके लिए तैयारियां भी जोरों पर है।

बता दें कि रोहतक और किलोई विधानसभा के कई नेताओं, सपरंजों, पूर्व सरपंचों ने आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया है। इसमे मुख्य रूप से नंबरदार अनिल देशवाल, मकडोली खुर्द से संजय वाल्मीकि, मकडोली कलां से अजीत सिंह, ब्राह्मणवास से पंज महावीर, वार्ड आठ से शिवा सैनी समेत कई नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+