'हरियाणा में कोई भी सरकार AAP के बिना नहीं बनेगी', जेल से बाहर आने के बाद केजरीवाल की हुंकार, यमुनानगर में रोड

Haryana Assembly Elections 2024: जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में जुट गए। केजरीवाल शुक्रवार 20 सितंबर को यमुनानगर के जगाधरी पहुंचे और यहां डेढ़ किमी रोड शो किया।

अपने रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने पार्टी उम्मीदवार आदर्श पाल गुर्जर के समर्थन में वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी ने आपको क्या दिया? उन्होंने सिर्फ भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई दी है। इस बार पूरा हरियाणा परिवर्तन की मांग कर रहा है। हरियाणा में इस बार जो भी सरकार बनेगी, वह बिना आम आदमी पार्टी के नहीं बनेगी।

Arvind Kejriwal

इस दौरान केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने मुझे जेल भेजकर हमारे विधायकों को खरीदने की भी कोशिश की। लेकिन, वो कोई विधायक तो दूर, मेरे कार्यकर्ताओं तक को नहीं खरीद सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं चाहता तो जेल से निकलने के बाद दिल्ली का सीएम बना रहता।

लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने आगे कहा कि अगर आप लोगों को लगता है कि मैं ईमानदार हूं तो ही मुझे वोट देना। कहा कि मैं दिल्ली का सीएम अभी तभी बनूंगा जब आप लोग मुझे फिर से जिता कर सत्ता तक भेजेंगे। रोड शो के दौरान केजरीवाल ने कहा कि पूरा हरियाणा इस समय बदलाव चाहता है।

हरियाणा के लोग इन्हें अब अपनी घर और गलियों तक में नहीं घुसने दे रहे हैं। इस बार के चुनाव में हरियाणा के अंदर ईमानदार पार्टी आई है। इस दौरान केजरीवाल ने आप प्रत्याशी आदर्श पाल गुर्जर के लिए वोट की अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+