हरियाणा: जननायक कर्मचारी मजदूर संघ में तीन जिला संयोजकों सहित 58 पदाधिकारियों की नियुक्ति

जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 58 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जननायक कर्मचारी मजदूर संघ के प्रभारी धूप सिंह माजरा, प्रदेशाध्यक्ष संजीव मंदोला व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद जेकेएमएस में तीन जिला संयोजकों सहित 58 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की है।

जेजेपी ने यमुनानगर जिले में इंद्रजीत शर्मा, महेंद्रगढ़ में राम सिंह बुमराह और गुरुग्राम में कल्याण सिंह संधु को जेकेएमएस का जिला संयोजक बनाया है। जेकेएमएस में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर सूबे सिंह सिवाच, रमेश श्योकंद, जगपाल मलिक, सहदेव सिहाग, धर्मबीर रेढू, लक्की चौधरी, राज कुमार चौहान, कृष्ण कुमार, सतपाल सिंह, उधम सिंह और राव सुरेश शास्त्री को नियुक्त किया हैं।

जननायक कर्मचारी मजदूर संघ में 58 पदाधिकारियों की नियुक्ति

इन्हें मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी

उपेंद्र दुबे, राजबीर बेनीवाल, कंवल सिंह, लालमन तंवर, बलवीर राजपूत, बलजीत मंडी कलां, हाजी सिराजुद्दीन, जेपी छिल्लर, राजवीर सिंह नैन, राजेंद्र सिंह और रणधीर संधु प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे। शाहिद हुसैन, सुरजीत मलिक, टेकचंद शर्मा, आजाद ठेकेदार, शेर सिंह कटारिया, मोनू जींद, उमेद सिंह पूनिया, विक्रम सिंह, सतेंद्र रोहतक और कमलजीत यादव को जेकेएमएस में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

ये बनाए गए प्रदेश सचिव

प्रदेश सचिव के पद पर विजेंद्र धानक, बलवंत सिंह, हरज्ञान भिवानी, घणश्याम शर्मा, रामस्वरूप फरीदाबाद, डॉ हजूर सिंह मलिक और वीरभान अंबाला को नियुक्त किया है। इनके अलावा बिजेंद्र पूनिया, सुभाष चंद, गुरदेव सिंह, संतराम, विजेंद्र रावत, सतीश कुमार, राजेंद्र राणा, राजकुमार जगाधरी, अजीत सिंह, जय प्रकाश, बिजेंद्र मुरथल, संजय कुमार यादव, गोबिंद पटौदी, रामचंद्र हसनपुर, साथी मलिक और महेंद्र मलिक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य होंगे।

यह भी पढ़ें- सीएम मनहोर लाल ने हरियाणा की बेटी कल्पना चावला की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+