हरियाणा में नायब सरकार में शामिल होंगे अनिल विज, इन विधायकों को भी आया शपथ के लिए फोन
Nayab singh saini oath ceremony: हरियाणा विधान सभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। नायब सिंह लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने जा रहे हैं। नायब सिंह सैनी हरियाणा के 20वें मुख्यमंत्री के रुप में चंडीगढ़ से सटे पंचकूला के सेक्टर-5 में स्थित दशहरा ग्राउंग में शपथ आज लेंगे। नायब सैनी के साथ उनके मंत्रीमडल में शामिल होने वाले संभावित मंत्री भी शपथ लेंगे।
आज शपथ समारोह से पहले मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों को फोन आने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों में जिन दिग्गज नेताओं को फोन आया है उनमें अनिल विज का नाम भी शामिल है। नायब सिंह सैनी ने उन्हें खुद कॉल करके शपथ समारोह समारोह में बुलाया है।

अंबाला कैंट निर्वाचन क्षेत्र से लगातार जीत हासिल करने वाले अनिल विज का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। अनिल विज के अलावा शपथ समारोह से पहले जिन विधायकों को फोन आया है उनमें अहीरवाल क्षेत्र की अटेली विधानसभा सीट से जीत कर आई आरती सिंह राव, नरबीर सिंह, कृष्ण लाल पंवार, कृष्ण बेदी, रणबीर गंगवा, महिपाल ढांडा और श्याम सिंह राणा का नाम शामिल हैं, जिनका मंत्री बनना तय माना जा रहा है।
नायब सैनी की इस नई कैबिनेट में विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों के विधायकों को शामिल किया जा रहा है। बता दे अहीरवाल क्षेत्र की जिन आरती सिंह राव को मंत्रीमंडल में शामिल किया जा रहा है वो केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत सिंह की बेटी हैं।
इनके अलावा गुरुग्राम की बादशाहपुर सीट से जीत हासिल कर विधायक बने राव नरबीर सिंह भी आज मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं नायब सिंह की कैबिनेट में दो ब्राह्मण चेहरों को भी शामिल किया जाएगा। ये दोनो नेता अरविंद शर्मा और मूलचंद शर्मा हैं। इनके अलावा राजपूत समुदाय से श्याम सिंह राणा, जाट समुदाय से महीपाल ढांडा, श्रुति चौधरी पंजाबी समुदाय से धनश्याम दास अरोड़ा के मंत्री बनाया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications