अन्ना आंदोलन से धोखे से हुआ AAP का जन्म, अब हम देखेंगे कि पंजाब में वादे पूरे होंगे या नहीं: विज

अंबाला। पंजाब में सभी दलों को धूल चटा देने के बाद सत्ता पर काबिज हुई आम आदमी पार्टी (आप) के सीएम पद के दावेदार भगवंत मान ने आज शपथ ले ली। इस पर अन्य सियासी दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेताओं ने जहां मान को उनके मुख्यमंत्री पद संभालने की बधाई दी, वहीं कुछ ने सवाल भी उठाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'आप' संयोजक केजरीवाल को केंद्र सरकार से पंजाब में हरसभंव मदद करने का आश्वासन दिया।

Haryana Minister Anil Vij targets Aam Aadmi Party punjab victory, says- AAPs birth the deceit on Anna Hazares agitation

अभी भाजपा के नेता व हरियाणा में गृहमंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी (आप) को लेकर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि, "आम आदमी पार्टी दिल्ली में अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान किए गए धोखे के कारण जन्मी। वह एक धोखेबाज़ पार्टी है। उस पर भरोसा नहीं कर सकते। मगर, वह पंजाब में जीत गई है...और अब हम देखेंगे कि आने वाले सालों में वे अपने वादों को पूरा कर पाते हैं या नहीं।"

Haryana Minister Anil Vij targets Aam Aadmi Party punjab victory, says- AAPs birth the deceit on Anna Hazares agitation

हरियाणा के मंत्री ने इससे पहले चुनाव के दौरान भी कुछ ऐसा ही बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, केजरीवाल झूंट बोलते हैं। सच यह है कि आम आदमी पार्टी का जन्म अन्नाहजारे के आंदोलन में धोखे से हुआ था। यह धोखेबाज पार्टी है। मैं कह रहा हूं कि, पंजाब गुरुओं की धरती है और वहां के लोग धोखेबाज पार्टी को वोट नहीं देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+