स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री विज बोले- दिल्ली में व्यवस्था न हो पा रही हो तो हरियाणा में कराएंगे कोरोना मरीजों का इलाज

अंबाला। हरियाणा के स्‍वास्‍थ्‍य एवं गृह मंत्री अनिल विज का कहना है कि, प्रदेश में मिल रहे मरीजों में से ज्‍यादातर दिल्ली से सटे जिलों से हैं। विज ने कहा कि, 'गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत ऐसे जिले हैं जहां के लोगों को दिल्‍ली से आना-जाना हो रहा है। दिल्‍ली के कोरोना मरीज इन जिलों में चले आते हैं। ऐसा इसलिए होगा क्‍योंकि दिल्ली में व्यवस्था नहीं हो पा रही होगी। अब जब वे हमारे पास आए हैं तो वापस धक्का तो नहीं मार सकते न। हम उन्‍हें इलाज देने की कोशिश कर रहे हैं।''

Health Minister Anil Vij says that most of the covid patients in Haryana are from the adjoining districts of Delhi

हरियाणा के गृह मंत्री ने केजरीवाल सरकार को भी निशाने पर लिया। विज ने कहा कि, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्‍री अरविंद केजरीवाल रोज मीडिया पर इतना खर्च करके आकर बोल रहे हैं। अगर किसी चीज की कमी है तो आप व्यवस्था करें। आप विज्ञापन पर इतना पैसा खर्च कर रहे हैं तो दवाईयों पर करें। देश में नहीं मिलती हैं तो बाहर से मंगवा लें।' विज ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि, आज आप कमी की बात कर रहे हैं। कमी के लिए अगर सही में कोई जिम्मेदार है तो आजादी के 70 साल तक जिन पार्टियों की सरकारें रहीं वे सरकारें दोषी हैं, जिन्होंने स्वास्थ्य का बुनियादी ढ़ांचा तैयार नहीं किया।

Health Minister Anil Vij says that most of the covid patients in Haryana are from the adjoining districts of Delhi

विज ने कहा कि, हमारे प्रदेश में महामारी से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि, प्रदेश में जो कुल मरीज सामने आ रहे हैं उनमें 50% तीन जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत के हैं, जो दिल्ली से सटे हैं। लेकिन यहां वैक्‍सीनेशन प्रक्रिया तेजी से चल रही है और कोरोना टेस्‍ट की दर भी बढ़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+