हरियाणा में आंगनवाड़ी-आशा वर्कर का वेतन सबसे अधिक, कर्मचारियों की बढ़ाई सैलरी: CM मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हम कंप्यूटर को पूर्ण रूप से आवश्यक करेंगे और डिजिटलाइजेशन का भरपूर फायदा उठा रहे हैं।

Manohar Lal Khattar: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा में सरकार की तरफ से जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि हमने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया है। आंगनवाड़ी, आशा वर्कर का वेतन सबसे अधिक हरियाणा में दिया जाता है। हमने BPL का लेवल 120000 से बढ़ाकर 180000 किया है। हम डिजिटलाइजेशन का भरपूर उपयोग कर रहे हैं। सीएम खट्टर ने कहा कि हम कंप्यूटर को आवश्यक करने जा रहे हैं।
वहीं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग एक स्वयात्त संस्था है। अधिकारियों व कर्मचारियों की भर्ती करने की प्रक्रिया संस्था अपने स्तर पर ही तय करती है, इसमें सरकार किसी प्रकार का दखल नहीं करती है। मुख्यमंत्री सोमवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्न काल के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर एचपीएससी की ओर से भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार की पारदर्शिता से संबंधित कोई बात आती है, तो राज्य सरकार एचपीएससी को आदेश दे सकती है। परंतु भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सरकार किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं कर सकती है।
Recommended Video

इससे पहले सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना महामारी तथा लॉकडाउन के दौरान शराब चोरी की जांच के लिए गठित एसईटी की रिपोर्ट के आधार पर दो और कमेटियों का गठन किया गया था। इसके अलावा, विजिलेंस को भी जांच करने के आदेश दिए गए थे, जिसकी रिपोर्ट अभी आनी है। रिपोर्ट आने पर राज्य सरकार द्वारा उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी। शराब चोरी के मामले में राज्य सरकार ने निरंतर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की है और आगे भी गलत कार्य करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।
उन्होंने कहा कि एसईटी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस विभाग के स्तर पर पाई गई अनियमितताओं की जांच करने के लिए एडीजीपी श्रीमती कला रामचंद्रन की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़ें- बाजरे के लिए 450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों को दिए पैसे: मनोहर लाल












Click it and Unblock the Notifications