'अंत्योदय महासम्मेलन' में करनाल पहुंचे अमित शाह, हरियाणा को दी गई कई सौगात
Haryana News: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सरकार में 9 साल पूरे हो गए है। इसी उपलक्ष्य में भाजपा सरकार करनाल में 'अंत्योदय महासम्मेलन' का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करनाल पहुंचे। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा वासियों को कई बड़ी सौगातें दी।
करनाल के सेक्टर 4 स्थित दशहर ग्राउंड में आयोजित 'अंत्योदय महासम्मेदन' में हरियाणा सरकार के नौ सालों के विकास पर बनी फिल्म को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज से 9 वर्ष पूर्व हम पहले की सरकारों को देखें तो उस समय निराशा और अवसाद का माहौल था।

भाई-भतीजा के नाते केवल गिने-चुने लोगों को ही लाभ मिलता था। बिचौलिए काम करते थे... आज हमने बदलाव किए हैं लेकिन वो(कांग्रेस) आज भी इन बातों से बाज नहीं आ रहे हैं... जातियों का खेल हमारी लोकतंत्र की आस्था को बिगाड़ रहा है... हमने(भाजपा) समाज में अगर थोड़ा अंतर किया है तो वो अमीर और गरीब जाति में किया है।
सीएम खट्टर ने कहा कि बीजेपी सरकार ने हरियाणा एक हरियाणवी एक की दिशा में काम किया है और हरियाणा की जनता मेरा परिवार है और मैं परिवार की सेवा करता हूं। सीएम ने कहा कि सरकार ने क्राइम, करप्शन और कास्ट बेस पॉलिटिक्स खत्म करेगी। इतना ही नहीं, उन्होंने बोलते हुए कहा कि सरकार में नौकरियों में पार्दिशिता लाने का काम किया।
तो वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, आज पांच नई जनकल्याणकारी योजनाएं हैं। उनमें से एक है मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना। देश के लोग वर्षों से इंतजार कर रहे थे, मांग कर रहे थे और प्रार्थना कर रहे थे कि राम लला को उनका भव्य मंदिर मिले... कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद वर्षों तक राम मंदिर (निर्माण) को रोक दिया।
जनता ने पीएम मोदी को दूसरी बार और पीएम मोदी को चुना। उन्होंने इसका भूमिपूजन किया और 22 जनवरी 2024 को वह इसकी प्राण प्रतिष्ठा भी करेंगे। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि इस तीर्थ योजना का लाभ उठाएं और रामलला के दर्शन के लिए जाएं।"












Click it and Unblock the Notifications