फिर लौटी कोरोना की दस्तक, हरियाणा में इन चार जिलों में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया
चंडीगढ़, 19 अप्रैल। देश में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। जिस तरह से पड़ोसी देश चीन में कोरोना अपने चरम पर पहुंच गया है और अब रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं उसके बाद एक बार फिर से कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ गई है। हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चार जिलों में मास्क को पहनना एक बार फिर से अनिवार्य कर दिया गया है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सभी के लिए सार्वजनिक स्थल और वर्कप्लेस पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

Recommended Video
सरकार ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में मास्क पहनना अनिवार्य किया है। बता दें कि सोमवार को देश में कोरोना के नए मामलों में 89.8 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार दैनिक मामलों में एकदम से बढ़ोत्तरी देखने को मिली है रविवार को पॉजिटिविटी दर .31 फीसदी से सोमवार को 0.83 तक पहुंच गई। वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर रविवार को 0.27 फीसदी थी जोकि सोमवार को 0.32 फीसदी पहुंच गई। इससे पहले 2 अप्रैल को हरियाणा सरकार ने मास्क पहनने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया था। सरकार की ओर से कहा गया था कि अब मास्क नहीं पहनने वालों से 500 रुपए का जुर्माना नहीं लिया जाएगा। लेकिन जिस तरह से एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उसके बाद मास्क पहनने को चार शहरों में अनिवार्य कर दिया गया है, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा गया है, सैनेटाइजर और स्वच्छता बरतने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications