यूपी के बाद हरियाणा में भी विकसित होगी फिल्म सिटी, योजना पर काम कर रही है राज्य सरकार

चंडीगढ़। Film City project in Haryana मुंबई के बाहर फिल्म सिटी विकसित करने के लिए उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा सरकार ने भी संकेत दिए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि सरकार हरियाणा में भी एक फिल्म सिटी खोलने की योजना बना रही है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन भी उपलब्ध कराएगी।

manohar lal Khattar

प्रोजेक्ट के लिए 50 से 100 एकड़ तक जमीन मुहैया कराएगी हरियाणा सरकार

मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा की सरकार फिल्म सिटी प्रोजेक्ट के लिए 50 से 100 एकड़ तक जमीन मुहैया करायी जायेगी। आपको बता दें कि पहले से ही इस बात तो लेकर चर्चा थी कि हरियाणा में भी फिल्म सिटी प्रोजेक्ट का ऐलान किया जा सकता है। इन कयासों के बीच खट्टर सरकार ने शुक्रवार को साफ तौर पर इस प्रोजेक्ट का ऐलान कर दिया है। यूपी के बाद हरियाणा में शुरू हो रहे इस प्रोजेक्ट से उत्तर भारत के कलाकरों को काफी फायदा होने की उम्मीद है।

जमीन आवंटन में नहीं होगी दिक्कत

ऐलान के साथ ही राज्य सरकार ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी प्राथमिकता भी जता दी है। सीएम ने यह भी साफ किया है कि फिल्म सिटी के जमीन आवंटित करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी, क्योकि सरकार इसके लिए 50 से 100 एकड़ भूमि मुहैया करायेगी। यहां आपको बताते चलें कि दो वर्ष पहले ही गुड़गांव में हरियाणा की फिल्म पॉलिसी भी लॉन्च हुई थी।

यूपी में दुनिया के सबसे बेहतरीन फिल्म सिटी की योजना

गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी फिल्म सिटी निर्माण का ऐलान किया था। इसके बाद से गौतमबुद्धनगर के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के रबूपुरा व जेवर क्षेत्र में एक फिल्म सिटी प्रोजेक्ट पर भी काम चल रहा है। यहां सीएम योगी के निर्देश पर एक हजार एकड़ में भूमि पर दुनिया की सबसे बेहतरीन फिल्म सिटी स्थापित करने की योजना है। हालांकि, इस योजना को लेकर महाराष्ट्र और योगी सरकार के बीच लंबे समय सियासी घमासान मचा रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+