मेरठ की मुस्कान के बाद अब रोहतक का हरदीप, पत्नी के प्रेमी का अपहरण कर जिंदा जमीन में दफन कर दिया
Rohtak Crime News: यूपी के मेरठ की मुस्कान केस के बाद हरियाणा के रोहतक में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मेरठ की मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े सीमेंट से भरे ड्रम में बंद कर दिया था वहीं रोहतक के हरदीप ने अपनी पत्नी के प्रेमी का अपहरण कर उसे जिंदा ही जमीन में दफन कर दिया।
रोहतक के हरदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहले अपनी पत्नी के कथित प्रेमी जगदीप जो योगी टीचर है उसका अपहरण किया और उसके बाद उसे अपने गांव में लेकर जाकर जमीन में दफन कर दिया। ढाई महीने बाद योगा टीचर का शव चरखी दादरी के गांव में मिला है।

पुलिस ने 24 मार्च को आरोपी हरदीप और उसके साथी को अरेस्ट कर लिया है। इन्होंने जगदीप नाम के योगा टीचर का अपहरण कर उसे गहरे गड्ढे में दफना दिया था। शिवाजी कॉलोनी पुलिस स्टेशन में दर्ज एक गुमशुदगी की शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा ढाई महीने की गहन जांच के बाद यह मामला सामने आया है।
पत्नी को योगा टीचर से हो गया था प्यार
दरअसल, जगदीप बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में योगा टीचर था और हरदीप के घर में किराये पर रहता था। हरदीप ने जगदीप के साथ अपनी पत्नी के कथित संबंध के चलते उसका अपहरण और हत्या की साजिश रची। हरदीप की पत्नी के बीच का संबंध के कारण योगा ट्रेनर का दुखद अंत हुआ।
अपहरण कर जिंदा दफन कर दिया
24 दिसंबर की रात को काम से लौटते समय जगदीप का अपहरण करने के बाद हरदीप और उसके साथियों ने उसे बुरी तरह पीटा। इसके बाद वे उसे चकरी दादरी ले गए, जहां उन्होंने बोरवेल बनाने की आड़ में पहले से ही 7 फुट गहरा गड्ढा खोदा हुआ था। यह गड्ढा जगदीप की कब्र बन गया, जब उसे बेरहमी से उसे वहीं दफना दिया।
कैसे हुआ खुलासा?
इस केस का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने जगदीप के कॉल रिकॉर्ड को एक्सेस किया, जिससे उन्हें हरदीप और उसके साथियों तक पहुंचने में मदद मिली। इन रिकॉर्ड से जुटाए गए सबूतों ने गिरफ्तारी करने और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पति और उसके साथियों को पुलिस ने किया अरेस्ट
अपराध जांच एजेंसी इकाई के प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा "मृतक का अपहरण किया गया था और फिर उसे जिंदा दफना दिया गया। अपराध में 1-2 और आरोपी शामिल हैं। टीमें उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। वे फिलहाल रिमांड पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications