बीजेपी में शामिल हो सकते हैं कुलदीप बिश्नोई, दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

नई दिल्ली, 10 जुलाई: हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देने वाले कुलदीप बिश्नोई एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की वजह से पार्टी से निकाले दिए गए थे। अब रविवार को उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट की है। चर्चाएं है कि कुलदीप बिश्नोई कभी भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

Recommended Video

    Kuldeep Bisnoi का BJP में जाना तय, Amit Shah की तारीफ में पढ़े कसीदे | वनइंडिया हिंदी | *Politics
    Kuldeep Bishnoi

    वहीं अब इन चर्चाओं के बीच जेपी नड्डा से मिलने के बाद उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। शाह से मुलाकात के बाद उनका ट्वीट काफी चर्चाओं में बना हुआ है। उन्होंने शाह के साथ मुलाकात की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि अमित शाह जी से मिलना एक वास्तविक सम्मान और खुशी की बात थी। एक सच्चे राजनेता, मैंने उनके साथ बातचीत में उनकी आभा और करिश्मा को महसूस किया। भारत के लिए उनका दृष्टिकोण विस्मयकारी है। 'अपनी जुबान के लिए सरे-राह हो जाना, बहुत कठिन है, अमित शाह हो जाना.."

    दरअसल, राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि बिश्नोई अब अपना मन बीजेपी में जाने का बना चुके हैं। राज्यसभा चुनाव की वोटिंग में कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन को वोट ना देकर बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को अपना वोट दिया था, जिसके बाद एक वोट से अजय माकन को हार का मुंह देखना पड़ा था। गौरतलब है कि कांग्रेस ने कुलदीप बिश्नोई को 11 जून को पार्टी से निकाल दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+