Adampur Chunav 2024: आदमपुर सीट पर भाजपा के भव्‍य बिश्‍नोई Vs कांग्रेस के चंद्र प्रकाश

Adampur Vidhan Sabha Chunav 2024: हिसार जिले की आदमपुर सीट हाई प्रोफाइल सीटों में से एक हैं। यहां पर पूर्व सीएम भजनलाल के पोते, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्‍नोई के बेटे भव्‍य बिश्‍नोई भी चुनाव लड़ रहे हैं। भव्‍य बिश्‍नोई यहां से भाजपा विधायक हैं।

भजनलाल परिवार की गढ़ आदमपुर सीट से इस बार भाजपा-कांग्रेस दोनों उम्‍मीदवारों का संबंध भारतीय प्रशासनिक सेवा से है। भव्‍य बिश्‍नोई की पत्‍नी परी बिश्‍नोई आईएएस अधिकारी हैं जबकि कांग्रेस उम्‍मीदवार चंद्र प्रकाश खुद आईएएस रह चुके हैं।

Adampur Election 2024 Result

आदमपुर सीट पर भाजपा के भव्‍य बिश्‍नोई(BJP Bhavya Bishnoi), कांग्रेस के चंद्र प्रकाश (INC Chander Parkash), जेजेपी के किशन गंगवा (JJP Krishna Gangwa), इनेलो के रणदीप (INLD Randeep) आम आदमी पार्टी के भूपेंद्र बेनीवाल (AAP Bhupendra Beniwal) के बीच मुकाबला है।

आदमपुर विधानसभा चुनाव परिणाम

आदुपमर सीट समेत हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों पर एक साथ 5 अक्‍टूबर को मतदान और 8 अक्‍टूबर को मतगणना होगी। उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।

आदमपुर, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हरियाणा

वर्तमान विधायक भव्‍य बिश्‍नोई, भाजपा (15740 वोटों से जीत)
कुल वोटर-178114 पुरुष-94694 महिला-83420

भव्‍य बिश्‍नोई, भाजपा उम्‍मीदवार
उम्र-31 साल
शिक्षा-पीजी
करियर-पूर्व सीएम भजनलाल के पोते हैं। साल 2019 में उपचुनाव जीतकर आदमपुर विधायक बने थे।

चंद्र प्रकाश, कांग्रेस उम्‍मीदवार
उम्र-67 साल
शिक्षा-स्‍नातक
करियर-रिटायर्ड आईएएस हैं। काफी समय से कांग्रेस से जुड़े हैं।

सीट का गणित: साल 1968 से आदमपुर सीट पर पूर्व सीएम भजनलाल के परिवार का दबदबा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+