हरियाणा की आदमपुर सीट पर BJP की 'भव्य' जीत, 16 हजार वोटों से जीते बिश्नोई
हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी भव्य बिश्नोई ने जीत दर्ज कर ली है। उन्हें 15,714 वोटों से जीत मिली है। बता दें, भव्य बिश्नोई पूर्व सीएम भजनलाल परिवार की तीसरी पीढ़ी से हैं, जो चुनाव लड़े। जीत के बाद भव्य ने कहा, ''मैं आदमपुर की जनता का आभार देता हूं जिन्होंने एक बार फिर हमारे परिवार को कायम रखने का और जात पात के नाम पर राजनीति करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया है।'' वहीं, पिता कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि ये जीत मनोहर लाल खट्टर जी की नीतियों की जीत है। ये जीत आदमपुर हल्के में चौधरी भजनलाल परिवार पर 54 साल के भरोसे की जीत है।
Recommended Video

भजन लाल का गढ़ है आदमपुर
आदमपुर विधानसभा से अब तक पूर्व सीएम भजन लाल का परिवार ही चुनाव लड़कर जीत दर्ज करता आ रहा है। वर्ष 1967, 1972, 1977 और 1982 में खुद भजनलाल यह सीट जीतते आए। 1987 में उनकी पत्नी जसमा देवी चुनाव जीतीं। 1990, 1996, 2000, 2005 और 2008 में फिर भजनलाल चुनाव जीते। 1998 के उपचुनाव और 2009, 2014 व 2019 में कुलदीप बिश्नोई विधायक बने। 2011 के उपचुनाव में कुलदीप की पत्नी रेणुका बिश्नोई ने जीत दर्ज की।
CM खट्टर ने दी भव्य को जीत की बधाई, जनता का भी आभार जताया
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भव्य को जीत की बधाई देते हुए ट्वीट में लिखा, ''आदमपुर में कमल खिला कर 'भव्य' जीत प्रदान करने के लिए मैं क्षेत्र की जनता का आभार प्रकट करता हूँ। यह प्रधानमंत्री श्री
@narendramodi जी की नीतियों, जनता के विश्वास और सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत है। आदमपुर वासियों का धन्यवाद एवं श्री @bbhavyabishnoi को बधाई।''












Click it and Unblock the Notifications