अरावली की पहाड़ी में फिर हुई हॉरर किलिंग, लाल शूट में महिला की जली लाश किसकी?

नूह। कुछ दिन पहले ही अरावली की पहाड़ी में बकरी चराने गई आठ साल की लड़की की नग्न लाश मिली थी। फिर उन्हीं पहाड़ियों में एक और खौफनाक हत्या की वारदात हुई है। नूह-तावडू मार्ग पर अरावली पहाड़ी पर चोर चबूतरा के पास एक महिला की जली हुई लाश मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं नूह और तावडू पुलिस इस मामले पर देर तक सीमा विवाद में उलझी रही जिस वजह से कार्रवाई में देरी हुई। तावडू थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

लाल शूट में महिला की लाश

लाल शूट में महिला की लाश

लाश की सूचना मिलने पर डीएसपी धर्मबीर सिंह के साथ तावडू पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला लाल रंग के शूट में थी। उसकी उम्र 25 साल के आसपास बताई जा रही है। उसके शव को पूरी तरह जलाने की कोशिश की गई लेकिन वह जल नहीं पाई। हत्यारों ने सबूत नष्ट करने की पूरी कोशिश की, ऐसा घटनास्थल देखकर लगता है। महिला का पहनावा अलग है इसलिए उसके किसी और क्षेत्र की होने की बात कही जा रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

महिला के साथ रेप की आशंका

महिला के साथ रेप की आशंका

महिला की जिस खौफनाक तरीके से हत्या की गई है उसको देखकर आशंका जताई जा रही है कि हो सकता है कि उसके साथ रेप की वारदात भी हुई हो, उसके बाद हत्या कर जला दी गई हो। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस इस ब्लाइंड मर्डर की जांच में जुट गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का पुलिस अभी इंतजार कर रही है। महिला की शिनाख्त करने की कोशिश में पुलिस लगी है।

अभी हाल में हुई खौफनाक वारदात

अभी हाल में हुई खौफनाक वारदात

अरावली पर्वत की श्रृंखला में वारदात बढ़ गए हैं। अभी कुछ दिन पहले ही बकरी चराने गई आठ साल की लड़की घर नहीं लौटी। उसकी सर्दी में अकड़ी हुई नग्न लाश इन्हीं पहाड़ियों में मिली थी। एक नशेड़ी उसकी बकरी चुराकर जा रहा था। लड़की ने उसे रोका तो उसने पहले रेप किया फिर उसी के दुपट्टे से गला घोट दिया। उस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से दरिंदे को दो दिन में दबोच लिया था। पुलिस इस मामले के खुलासे में भी जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+