हरियाणा: सरकारी संस्कृत शिक्षक ने पत्नी की हत्या की, फिर उसके खून से फर्श पर लिखे 3 शब्द

कैथल। हरियाणा में कैथल के कस्बे पूंडरी में एक सरकारी स्कूल के संस्कृत शिक्षक ने अपनी पत्नी को मार डाला। उसके बाद पत्नी के खून से फर्श पर कुछ लिखा और फरार हो गया। सुबह पड़ोसियों की नजर पड़ी तो कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। उसके बाद मृतका के भाई के बयान लेते हुए हत्यारोपी पति के खिलाफ केस दर्ज हुआ। स्थानीय पुलिस अधिकारी कहा कि, आरोपी को खोजा जा रहा है।

A Sanskrit teacher in the Kaithal district of Haryana ran away killing his wife. Kaithal news

पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा
हत्यारोपी पति का नाम जयप्रकाश बताया गया है। जो कि गांव पाई में संस्कृत का शिक्षक है। प्रांरभिक पड़ताल में सामने आया है कि, जयप्रकाश ने पत्नी मनीषा उर्फ मुनेश से बुधवार रात मारपीट की थी। उसके सिर पर खून सवार था। मनीषा को उसने जान से मार डाला। फिर उसी के खून से फर्श पर उसके चरित्र के विषय में तीन शब्द लिखे। पुलिस का अंदाजा है कि दोनों के बीच झगड़े की वजह "शक" होगा।

A Sanskrit teacher in the Kaithal district of Haryana ran away killing his wife. Kaithal news

मृतका के भाई ने बताई जीजा की करतूत
पुलिस थाना पुंडरी के अधिकारी ने बताया कि, मृतका की लाश का फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। घटनास्थल पर बहरहाल उनके परिजनों की भीड़ लगी है। रुदन मचा हुआ है। मृतका के भाई का कहना है कि, जीजा जयप्रकाश 3-4 साल से बहन के साथ लड़ाई-झगड़ा करते आ रहा था। जिस पर एक बार तो लिखित में राजीनामा भी कराया गया। वो कुछ महीने पहले की ही बात है। फिर भी वह बाज नहीं आया। कल भी झगड़ा हुआ था, हमारी फोन पर बात हुई थी। अब बहन का कत्ल ही कर दिया।"

A Sanskrit teacher in the Kaithal district of Haryana ran away killing his wife. Kaithal news

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+