गुरुग्राम: फर्जी कॉल सेंटर के जरिए अमेरिकी नागरिकों से ठगे करोड़ों रुपये, 33 गिरफ्तार

Recommended Video

    Gurugram में 10 illegal call centers पर छापा, 33 लोग हुए Arrest | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। गुड़गांव पुलिस ने मंगलवार को एक उद्योग विहार फेज 5 में चल रहे एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने इस रैकेट के उद्योग विहार में अलग-अलग इमारतों में चल रहे 10 कॉल सेंटरों में छापेमारी कर 33 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि ये लोग फोन कर अमेरिकी और विदेशी नागरिकों को अपने जाल में फंसाते थे और फिर उनसे लॉटरी, टैक्स में छूट और लोन देने के नाम लाखों की ठगी करते थे।

    पुलिस को ऐसे लगी इस रैकेट की भनक

    पुलिस को ऐसे लगी इस रैकेट की भनक

    पुलिस ने बताया कि उन्हें इस फर्जी कॉल सेंटर रैकेट की भनक तब लगी जब गुड़गांव स्थित एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम करने वाले विदेशी नागरिक को इस रैकेट ने ठगी का शिकार बनाया। यह रैकेट अभी तक विदेशी नागरिकों से करोड़ो रुपये गठ चुका है। मंगलवार को क्राइम ब्रांच की दस टीमें उद्योग विहार पहुंची और इस रैकेट के सभी छिकानों पर छापेमारी की।

    विदेशी नागरिक भी हुआ गिरफ्तार

    विदेशी नागरिक भी हुआ गिरफ्तार

    छापेमारी के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने सैंकड़ों लैपटॉप, कई दर्जन मोबाइल, सर्वर आदि बरामद किए। पुलिस ने जिन 33 लोगों को कॉल सेंटर से गिरफ्तार किया है उनमें एक घाना का विदेशी नागरिक भी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इनमें से किसी भी कॉल सेंटर के पास लाइसेंस नहीं था और ये अवैध रुप से चल रहे थे।

    कॉल सेंटर में युवतियां भी करती थीं काम

    कॉल सेंटर में युवतियां भी करती थीं काम

    गुड़गांव पुलिस ने बताया कि ये कॉल सेंटर 20 से 50 हजार रुपये महीने की तनख्वाह देकर अच्छी अंग्रेजी बोलने वाले युवाओं को अपने यहां नौकरी देते थे। कई युवतियां भी यहां काम करती थीं। ये सभी लोग विदेशी नागरिकों, खासकर अमेरिकी नागरिकों को फोन कर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे और फिर उनसे आईट्यून के जरिए पैसे मंगाकर उन्हें ठगते थे। मंगलवार को पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+