कमाने की चाह में अमेरिका के लिए निकला था हरियाणा का लाल, तंजानिया से आई दुखभरी खबर
कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र का रहने वाले एक युवक ने विदेशी धरती पर जान गंवा दी। अफ्रीकी देश तंजानिया से उसकी मौत की खबर आई है। परिजनों ने हत्या का अंदेशा जताया है। परिजनों का कहना है कि, वह किसी एजेंट के माध्यम से विदेश गया था। उसे कहा गया था कि, अमेरिका में काम दिलवाएंगे। इसके लिए 26 लाख रुपए मांगे गए थे, जिसमें से परिवार 17 लाख रुपए दे चुका था।

परिजनों का कहना है कि जिन्होंने उसे अमेरिका के सपने दिखाए थे, उन्होंने धोखा दिया। उसे अमेरिका की जगह केन्या और फिर तंजानिया पहुंचा दिया। 3 सितंबर को उसकी फ्लाइट थी। एजेंट ने पहले यही कहा था कि उसे सीधे अमेरिका भेजेंगे, लेकिन तंजानिया भेज दिया और वहीं होटल में रखा। इस बीच, एजेंट ने घरवालों को धमकी दी कि बकाया पैसे दो तभी वह तंजानिया से आगे जा पाएगा।

युवक के चाचा ने कहा कि, हमें लगता है जो लोग हमसे पैसे मांग रहे थे, उन्होंने ही हत्या करवा दी है। चाचा सर्वजीत ने बताया कि, जिस बेटे की जान चली गई है, उसका नाम संजोत सिंह था, और वह काम के लिए अमेरिका में जाना चाहता था। परिजनों का कहना है कि, पिहोवा के राजपाल कश्यप और बरनाला के संजय सैनी ने अमेरिका भेजने के एवज में 26 लाख मांगे थे। इसमें से 17 लाख दे दिए गए थे और बकाया 9 लाख रुपए अमेरिका पहुंचने के बाद देने थे। अब बताया गया है कि, संजोत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
परिजनों ने एजेंट्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे बकाया पैसा देने के लिए दबाव बना रहे थे। पैसा नहीं मिलने पर उन्होंने हत्या कर दी है। पुलिस परिजनों की शिकायत पर जांच में जुट गई है। इस मामले में विदेश मंत्रालय की मदद ली जाएगी।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications