यूपी के युवक ने हरियाणा की युवती से की लवमैरिज, फिर 3 महीने बाद ससुराल मिलवाने लाया तो बांधकर पीटा गया

पानीपत। यूपी के एक युवक ने हरियाणा की युवती से लवमैरिज कर ली। उसके 3 माह बाद वो युवती को उसके परिजनों से मिलवाने ससुराल पहुंचा। जहां उसे देखते ही युवती के भाइयों (सालों) का पारा चढ़ गया। उन्होंने युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा। आस-पास के लोगों ने किसी तरह युवक को छुड़वाया। उसके बाद युवक ने पुलिस से शिकायत की।

love marriage

पत्नी के भाइयों से पिटने वाले युवक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि, वे मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं..और मार-मारकर मेरा ये हाल कर दिया है।' युवक की शिकायत मिलने पर पुराना औद्योगिक थाना की पुलिस अब मामले में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि, शामली का रहने वाला युवक अनित पानीपत की युवती से प्रेम-प्रसंग में था। तीन पहले दोनों ने लव मैरिज कर ली। तब से युवती अनित के ही घर रह रही थी। बाद में उन दोनों ने परिजनों से बात-चीत करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि, बुधवार को युवती को उसके मायके वालों से मिलवाने के लिए कहा गया था। इसलिए बुधवार शाम करीब 6:30 बजे अनित उक्त युवती के साथ उसके मायके आया। वहां पहुंचने के बाद घरवालों ने अनित के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवती के दो भाइयों ने अनित को गली में बिजली के खंभे से बांध दिया और डंडों से पिटाई की। मारपीट के दौरान उन्होंने कहा कि उसकी वजह परिवार की बदनामी हुई है।

love marriage

अनित की पिटाई के वक्त वहां मौके पर आस-पास के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। तब लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे छुड़वाया। पिटाई से अनित का शरीर लाल हो गया। उसने पुलिस को शिकायत की, जिसमें उसने कहा कि, वे मुझे मार देना चाहते हैं। अब पुराना औद्योगिक थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+