हरियाणा में सरकारी एजेंसियों द्वारा किसानों से MSP पर खरीदे गए 45 लाख टन से ज्‍यादा गेंहू

चंडीगढ़। हरियाणा में 1 अप्रैल से शुरू हुई गेंहू की फसल खरीद का किसानों को सरकार सीधे भुगतान कर रही है। 17 अप्रैल तक प्रदेश में 1214 करोड़ से ज्‍यादा की अदायगी किसानों के खातों में की गई। इसके अलावा 18 अप्रैल तक सरकारी एजेंसियों द्वारा किसानों से 44 लाख टन से ज्‍यादा गेंहू एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर खरीदा गया। सरकार का अनुमान है कि, इस बार 80 लाख टन से ज्‍यादा गेंहू की खरीद होगी। रबी सीजन की फसल खरीद के इन दिनों सरकार गेंहू के अलावा जौ की फसल भी एमएसपी पर खरीद रही है।

45 lakhs tonnes of wheat procured on MSP from farmers by government agencies in Haryana

जनसंपर्क एवं सूचना विभाग द्वारा बताया गया कि, प्रदेश सरकार कुल 10 फसलों को एमएसपी पर खरीदेगी। एक अधिकारी के मुताबिक, हरियाणा में 1 अप्रैल, 2021 से 396 मंडी / खरीद केन्द्रों पर आरंभ रबी खरीद सीजऩ के दौरान 18 अप्रैल तक कुल 50.71 लाख टन गेहूँ की आमद मंडियों में हो चुकी है, जिसमें से कुल 44.96 लाख टन गेहूँ की खरीद सरकारी एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। अब तक 1,62,918 किसानों के 5,00,236 जे - फॉर्म बनाए जा चुके हैं, जिसमें से 17 अप्रैल, 2021 तक 1214.94 करोड़ रुपये की अदायगी सीधे किसानों के खातों में की जा चुकी है।

45 lakhs tonnes of wheat procured on MSP from farmers by government agencies in Haryana

इधर, अस्‍पताल के नए भवन का शुभारंभ
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव ने नारनौल के नागरिक अस्पताल को 100 बैड से 200 बैड का अपग्रेड होने पर इसके नए भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। जिसके निर्माण पर लगभग 24.48 करोड़ की राशि खर्च होगी। ओम प्रकाश यादव ने बताया कि, बेसमेंट के अलावा इस 7 मंजिला भवन को बनाने में लगभग 2 साल लगेंगे। इस भवन का कुल कवर एरिया 1 लाख 61 हजार 18 स्केयर फिट होगा। पूरा भवन बनने के बाद यहां न केवल जिला महेंद्रगढ़ बल्कि, आसपास वाले जिलों के नागरिकों को भी बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस भवन में सभी आधुनिक मशीन व सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+