गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाशोत्सव: यहां जुटेंगे 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु, बंटेगा खाना, नींबू-गन्ना का जूस

400th Birth Anniversary of Guru Tegh Bahadur: govt will celebrate the B'Day of of ninth Sikh Guru at Panipat haryana, know what happened on the ground

पानीपत। सिख गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाशोत्सव आ रहा है। दुनियाभर के सिख समुदाय के बीच 24 अप्रैल को यह उत्सव मनेगा। भारत में पंजाब और हरियाणा सिखों की बसावट वाले प्रमुख राज्य हैं। गुरु तेग बहादुर के प्रकाशोत्सव के मौके पर यहां विभिन्न स्थानों पर बड़े-बड़े आयोजन होंगे।

Recommended Video

    Guru Tegh Bahadur के 400वें प्रकाश पर्व पर PM करेंगे राष्ट्र को संबोधित | वनइंडिया हिंदी
    गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाशोत्सव

    गुरु तेग बहादुर का 400वां प्रकाशोत्सव

    ऐतिहासिक लड़ाइयों के गवाह रहे पानीपत में गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाशोत्सव की तैयारियां सेक्टर-13/17 में चल रही हैं। यहां 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं जुटने का अंदाजा है। पानीपत से बाहर के हरियाणवी जिलों तथा पड़ोसी प्रांत पंजाब, हिमाचल एवं दिल्ली समेत कई हिस्सों से सिखों को आमंत्रित किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेश के 50 हजार श्रद्धालुओं को पानीपत लाने के लिए 1000 बसें लगाई गई हैं। जिनमें रोडवेज और गुरुद्वारों के अलावा स्कूल-बसें भी शामिल हैं। 800 से ज्यादा सेवादारों की ड्यूटी लगाई गई है, जो रजिस्टर्ड होंगे।

    देशभर से पानीपत आएंगे सिख श्रद्धालु

    देशभर से पानीपत आएंगे सिख श्रद्धालु

    प्रकाशोत्सव की स्थली पर जुटने वाले लोगों के लिए खाने पीने के भी भरपूर इंतजाम रहेंगे। प्रशासन की मदद के लिए गठित 31 सदस्यों की जिला स्तरीय कमेटी के संयोजक हरविंदर सिंह लाडी ने बताया कि, श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने के अलग-अलग 40 स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि, पानीपत शुगर मिल प्रबंधन नई मिल से गन्ने का जूस पिलाएगा। वहीं, नगर निगम ने भी आईसक्रीम खिलाने की जिम्मेदारी ली है। दो प्रदर्शनी सेंटर भी बनाए गए हैं, जो 21 अप्रैल से शुरू होंगे। यहां लोग शाम 6 बजे से रात के 10 बजे तक प्रदर्शनी देख सकेंगे।

    800 रजिस्टर्ड सेवादार, कर्मी लगे

    800 रजिस्टर्ड सेवादार, कर्मी लगे

    प्रदर्शनी सेंटर पर गुरू तेगबहादुर से जुड़ी यादें, तस्वीर, सामान आदि की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही उनसे जुड़ी जगहों की मिट्टी भी लाई गई है।कार्यक्रम में कोई कमी न रहे इसलिए, प्रदेश के 7000 सरकारी कर्मचारियों की अलग-अलग ड्यूटी लगाई गई है। हर एक काम के लिए एक ड्यूटी मैनेजर बनाया गया है। कमेटी ने भी अपने स्तर पर 800 सेवादार ऐसे बनाए हैं जो रजिस्टर्ड हैं। सभी को आईकार्ड जारी किए जा रहे हैं।

    300 रसोइये लंगर तैयार कर रहे

    300 रसोइये लंगर तैयार कर रहे

    प्रकाशोत्सव-स्थल पर एक ओर 300 रसोइये जुटे हैं, जो कि लंगर तैयार कर रहे हैं। यहां पानीपत के पूर्व मेयर सरदार भूपेंद्र सिंह को खाने-पीने के मामलों का प्रमुख सेवादार बनाया गया है। उनका कहना है कि, गर्मी से बचाव के लिए खूब नींबू का पानी और जलजीरा बांटा जाएगा। फ्रूट चाट के स्टॉल के साथ पकोड़े भी मिलेंगे। लोगों को गन्ने का जूस, नींबू पानी, जलजीरा, आइसक्रीम, कुल्फी, अमूल की छाज, छोले-कुल्चे, फ्रूट चाट, बर्फी, लड्‌डू, काला चना-हलवा, मीठा चावल, ठंडा दूध, जलेबी, गुड़ा तोशा, ठंडी खीर आदि खिलाए-पिलाए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+