पिता अमेरिका गया, उसके 4 साल के बच्चे को किसी ने मारकर फेंक दिया पड़ोसी की छत पर
करनाल। हरियाणा में करनाल के कमालपुर रोडान से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां का रहने वाला एक शख्स 3 माह पहले ही अमेरिका गया। उसकी गैरमौजूदगी में किसी ने उसके 4 साल के बच्चे को अगवा कर लिया। उसके बाद मारकर फेंक दिया। दूसरे दिन बच्चे की लाश पड़ोसी की छत पर मिली।

घटना की जांच-पड़ताल शुरू करते हुए पुलिस ने तीन लोग हिरासत में लिए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। जिस बच्चे को मारा गया, उसका नाम "जश" था। वह मंगलवार को गायब हुआ था। वहीं, सीसीटीवी में नजर आए बाबा पर अपहरण का शक जताया गया था। पुलिस ने उस बाबा को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। बच्चे के परिजनों ने साजिश के तहत हत्या की आशंका जताई है।
परिजनों का कहना है कि, जश का पिता रामफल 3 माह पहले ही अमेरिका चला गया था। उसे सूचना दे दी गई है और उसके बाद से वहां वह भी सदमे में है। एसपी गंगाराम पुनिया के अनुसार, बच्चे की गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों को लग रहा है कि, उसे किसी जान-पहचान वाले ने ही मारा है।और, अपहरण के बाद ही उसकी हत्या की गई है।
एसपी गंगाराम के मुताबिक, पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है। सीआईए की टीमें व डीएसपी जांच में लगी हैं। परिजनों का कहना है कि, पुलिस के सर्च अभियान के डर व सुबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने शव को छत पर फेंका होगा।












Click it and Unblock the Notifications