नई साल की खुशखबरी: 800 से ज्यादा बस हरियाणा परिवहन बेड़े में होंगी शामिल, वोल्वो बसें भी आएंगी

परिवहन बेड़े में 800 से अधिक नई बसें की जाएंगी शामिल- परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा

चंडीगढ़। नए साल की आहट सुनाई देने लगी है और हरियाणा में महामारी का प्रकोप भी काबू में हो गया है। ऐसे में अगले साल यानी कि 2022 में सरकार परिवहन-व्यवस्था को पूरी ताकत से दुरुस्त करने में जुटी है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि, राज्य परिवहन के बेड़े में 800 से ज्यादा नई बसें शामिल होंगी। जिनमें से 300 बसें मार्च 2022 में दौड़ने लगेंगी, जबकि शेष अन्य महीनों में परिवहन बेड़े का हिस्सा होंगी। मंत्री ने कहा कि, सरकार 20 नई वोल्वो बसें भी मंगवा रही है।

2022 good news: More than 800 new buses will be part of the Haryana transport fleet

परिवहन मंत्री ने कहा कि, वोल्वो बसें लोगों को लम्बी दूरी की यात्रा में काम देंगी। उन्होंने सोनीपत में लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा कि, परिवहन विभाग की आमदनी को बढ़ाने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि लम्बी दूरी की बस सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी रूटो की बसें फ्लाईओवर के नीचे से यात्रियों को लेकर चलेंगी। मंत्री ने कहा कि, हमारी सरकार परिवहन व्यवस्था को बेहतर करने के लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में सरकार द्वारा परिवहन के बेड़े में 800 से अधिक नई बसें शामिल की जाएंगी।

2022 good news: More than 800 new buses will be part of the Haryana transport fleet

परिवहन मंत्री ने स्कूलों को खोलने के बारे में पूछे गए प्रश्न के जवाब में कहा कि, सरकार द्वारा लोगों की सुरक्षा प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि, राज्य में अब कोरोना के बहुत कम मामले ही दर्ज हो रहे हैं। हालत बहुत बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि, कोविड-19 के प्रकोप के दौरान भी सरकार ने कर्मचारियों के पूरे वेतन का समय पर भुगतान किया तथा विकास कार्य भी चलते रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि, सुप्रीम कोर्ट एवं राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा स्कूलों को खोलने के संदर्भ में जारी हिदायतों का पालन किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि, प्रदूषण के बढ़े स्तर के दृष्टिगत सुप्रीम कोर्ट एवं राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+