दिल्ली-हरियाणा होते हुए राजस्थान तक बिछेगी नई रेलवे लाइन, गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर कई परियोजनाएं शुरू

गरुग्राम। इंडियन रेलवे द्वारा अब दिल्ली-सोहना-नूंह-फिरोजपुर झिरका होते हुए अलवर तक नई रेल-लाइन बिछाई जाएगी। दिल्ली, ​हरियाणा होते हुए राजस्थान में पहुंचने वाली इस रेललाइन की लंबाई 100 किलोमीटर से ज्यादा होगी। इस बार के रेल बजट में 104 किलोमीटर की रेलवे लाइन बिछाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने दी।

104 KM Long New railway line to Rajasthan via Delhi-Haryana will be announced in budget

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर आए हुए थे। जहां राव ने 14 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शुभारंभ व शिलान्यास कराया। उन्होंने बताया कि,देश की राजधानी दिल्ली से सोहना-नूंह-फिरोजपुर झिरका होते हुए अलवर तक जो रेल लाइन बिछाई जाएगी, उसे लेकर बजट में प्रावधान भी किया गया है।' कुल मिलाकर, मेवात को रेल लाईन से जोड़ने का सपना अब पूरा होता नजर आ रहा है।

104 KM Long New railway line to Rajasthan via Delhi-Haryana will be announced in budget

बता दिया जाए कि, गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्रालय तथा गुरुग्राम नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से बनाए गए फुट ओवरब्रिज तथा एस्केलेटर का उद्घाटन किया गया है। यहीं पर पहुंचे राव इंद्रजीत सिंह ने वर्चुअल तरीके से गुरुग्राम के पटौदी के निकट जाटौली फाटक संख्या-46 पर बनने वाले अंडर पास की भी आधारशिला रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+