UP News: गले में फंसा था सिक्का, 7 साल तक घुटन भरी जिंदगी जीता मासूम, डॉक्टर बोले- भूलकर भी न करें ऐसी गलती
UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। हरदोई जनपद में एक मासूम बेटे के गले में 7 साल से पांच रुपए का सिक्का अटका हुआ था। परिजनों को इस बात की जानकारी थी लेकिन परिजन जानकर भी नजरअंदाज करते रहे।
7 साल बीत जाने के बाद जब बच्चे को दर्द होने लगा तो परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए। अस्पताल में जब बच्चे का एक्सरे किया गया तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। सिक्का बच्चों के गले में ही फंसा हुआ था।

उसके बाद डॉक्टरों ने दूरबीन विधि से गले का ऑपरेशन कर बच्चों के गले से सिक्का निकाला जिससे उसकी जान बच पाई। डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि इस मामले में परिवार वालों द्वारा बड़ी लापरवाही बढ़ती गई। इसके चलते मासूम बच्चे की जान भी जा सकती थी।
यह पूरा मामला हरदोई जनपद के बघौली थाना क्षेत्र के मुरली पुरवा गांव का है। बताया जा रहा है की मुरली पुरवा गांव के रहने वाले महेश खेती बाड़ी करते हैं। उनका 13 वर्षीय बेटा अंकुल 7 साल पहले खेलते समय एक सिक्का निगल गया था।
परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो परिजन इस बात को नजरअंदाज कर दिए। बाद में अंकुल का पेट दर्द करने लगा तो परिजन उसे मामूली दर्द समझकर दवा दिला देते थे। बेटे के पेट में अक्सर ही दर्द रहता था और वह 7 साल से घुटन भरी जिंदगी जीता रहा।
इधर 2 दिन पूर्व अचानक अंकुल को दर्द होने लगा उसके बाद परिवार के लोग उसे एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसका एक्सरे किया। स-र में पता अंकुल के गले में सिक्का फंसा हुआ है। उसके बाद दूरबीन विधि से उसका ऑपरेशन किया गया।
न करें ऐसी लापरवाही
डॉक्टर ने परिजनों से पूछताछ किया तो परिजनों द्वारा बताया गया कि सिक्का निगलने के बाद अंकुल ने उल्टी कर दिया था ऐसे में उन लोगों को यह विश्वास हो गया था कि सिक्का बाहर निकल गया है। लेकिन एक लापरवाही के चलते 7 साल तक मासूम बच्चा घुटन भरी जिंदगी जीता रहा। फिलहाल ऑपरेशन किए जाने के बाद मासूम अब सही है।












Click it and Unblock the Notifications