हरदोई में SP-BSP पर बरसे अमित शाह, जनता से पूछा- गुंडे भागे थे क्या?
हरदोई में SP-BSP पर बरसे अमित शाह, जनता से पूछा- गुंडे भागे थे क्या?
हरदोई, 28 दिसंबर: अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं। चुनावों से पहले राजनीतिक पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार 28 दिसंबर को हरदोई पहुंचे बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान शाह समाजवादी पार्टी के एबीसीडी का मतलब भी जनता को समझाया। साथ ही जनता से सवाल भी किए।

हरदोई के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 15 साल तक उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को राज करने का मौका दिया या नहीं? विकास हुआ क्या? गुंडे भागे थे क्या? गरीबों को अनाज मिलता था क्या?। इस दौरान कानपुर के पीयूष जैन का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि ये लोग विकास नहीं कर सकते। जैसे इत्र वाले के घर से 250 करोड़ रुपए मिले हैं, ऐसा भ्रष्टाचार ही ये कर सकते हैं।
Recommended Video
मंच से लोगों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि समाजवादी पार्टी की एबीसीडी अलग है। उनके लिए 'ए' का मतलब 'अपराध और आटंक', बी का मतलब 'भाई-भतीजावाद', सी का मतलब 'भ्रष्टाचार' और डी का मतलब 'दंगा' है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में क्या होगा इसका जवाब हरदोई की ये रैली देख लीजिए जवाब मिल जाएगा। ये भीड़ इस बात का सबूत है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा को फिर 300 से ज़्यादा सीट मिलने वाली है। ये विजय सपा, बसपा का सूपड़ा साफ करने वाली विजय होगी।












Click it and Unblock the Notifications