हरदोई में दर्दनाक हादसा, DCM और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में 6 की मौत, 30 घायल
Hardoi News, हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र में हुआ है। बता दें कि बघौली थाना क्षेत्र के भारतपुरवा निवासी रामप्रकाश पाल की पुत्री का बुधवार की रात सांडी थानाक्षेत्र के ससेड़ा मजरा धोंधी गांव में तिलक था। परिवार और गांव के लोग टैक्टर-ट्राली से तिलक चढ़ाने गए थे। आधी रात बाद वापस लौट रहे थे। सदरपुर के पास पहुंचे ही सामने से रही एक डीसीएम ने ट्रैक्कर-ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे ट्राली पलट गई।
घटना में भारतपुरवा निवासी रज्जू (40), शंकर (60) और विश्राम (45) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर भारतपुरवा निवासी ऋषी कुमार (60), गंगाराम (50) और सुरस थानाक्षेत्र के बंधिया निवासी बालक राम (60) की भी मौत हो गई। हादसे में करीब दो दर्जन लोग घायल हैं। हालांकि किसी अन्य को कोई गंभीर चोट नहीं है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। तीन के शव बिलग्राम सीएचसी और तीन के शव हरदोई जिला अस्पताल में रखे हैं।
सीएम ने व्यक्त किया दुख
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई 6 लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही हरदोई के जिलाधिकारी से सभी घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए है। उन्होंने मृतक के परिवार को सर्वहित बीमा योजना के तहत मुआवजा देने के लिए कहा है।












Click it and Unblock the Notifications