Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Hardoi: पति और बेटा जोड़ते रह गए हाथ, दामाद संग सास हो गई फरार, पुलिस और पंचायत भी हुई विफल

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक महिला अपनी ही बेटी के पति यानी अपने दामाद के साथ साथ लिव इन रिलेशन में रहने की जिद पर अड़ गई। गाँव के पंचों समेत महिला के बेटे, पति और बेटी सबने जोर लगा लिया लेकिन महिला नहीं मानी। लिहाजा दोनों पक्षों ने अपने रिश्ते तोड़ने के लिए समझौता पत्र लिखकर थाने में दे दिया।

बेटी की तीमारदारी के लिए दामाद के संग रही सास
दरअसल, पूरा मामला हरदोई के अतरौली इलाके का है। यहां 20 जून को एक युवक रहीमाबाद थाने में शिकायत लेकर पहुंचा जिसमे लिखा था कि थानाक्षेत्र में उसकी बहन की शादी हुई थी। पति की प्रताड़ना से तंग आकर बहन ने जून 2021 में खुदकुशी का प्रयास किया। ट्रॉमा सेंटर में लंबे इलाज के बाद उसकी जान बच गई। लेकिन उसके बाद काफी लंबे समय तक उसकी तीमारदारी के लिए मां रहीमाबाद इलाके में बहनोई के घर पर ही रही। इसी दौरान दोनों में नजदीकी बढ़ गई।

mother in law affair with son in law wants live in relationship with him did not listening anyone

दामाद संग सास हुई फरार
महिला के बेटे ने आरोप लगाते हुए कहा कि सास और दामाद के बीच बढ़ती इन नजदीकियों का नतीजा यह हुआ कि दोनों में छह महीने पहले प्रेम-प्रसंग चालू हो गया। जिसके बाद उसकी मां ने घर में रखी नकदी व जेवरात चोरी किये और बहनोई के साथ भाग गई। उधर महिला के बेटे के मुताबिक, इलाज के बाद भी बहन की मानसिक स्थिति अभी तक ठीक नहीं हुई है।

घंटों बेटे और पति ने की मिन्नतें, नहीं मानी महिला
वहीं महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने पीड़ित के बहनोई व उसकी मां की तलाश की। बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाया। विवाद बढ़ने पर थाने के बाहर पंचायत करने के लिए कहा। घंटों चली पंचायत में महिला का बेटा, पति व बेटी उसे सामाजिक मर्यादा व इज्जत की दुहाई देते रहे लेकिन मां अपने दामाद का साथ छोड़ने को तैयार नहीं हुई। जिसके बाद उसकी जिद के आगे सभी ने घुटने तक दिए और पति व बेटे ने उससे रिश्ता तोड़ दिया। इसका लिखित पत्र भी प्रभारी निरीक्षक को सौंपा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+