हरदोई में 250 ग्राम आलू चोरी, पुलिस को बताया- आलू छीलकर बाजार गया था, लौटा तो हो चुकी थी चोरी, देखें Video
250 grams of potatoes stolen in Hardoi : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से चोरी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। हरदोई में एक शख्स के घर से 250 ग्राम आलू चोरी हो गए। आलू चोरी होने के बाद उसने पुलिस को फोन किया। अब पुलिस शख्स की शिकायत पर आलू की तलाश कर रही है।
Recommended Video
इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर मजे ले रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि आलू मिले या न मिले लेकिन पुलिस की मुस्तैदी तो देखिए। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत पहुंच गई। दूसरे यूजर भी वीडियो शेयर कर मजे ले रहे हैं।

दरअसल, यह पूरा मामला हरदोई जनपद के मन्ना पुरवा गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव का रहने वाला विजय वर्मा नामक एक शख्स दीवाली पर 112 डायल कर पुलिस को चोरी होने की सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद पीआरवी के पुलिसकर्मी गांव में पहुंचे और चोरी के बारे में विजय से पूछताछ किए।
शराब के नशे में धुत था कॉलर
पुलिस द्वारा कॉलर विजय वर्मा से पूछताछ का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है। उसमें पुलिसकर्मी विजय से पूछ रहे हैं कि कितना आलू चोरी हुआ है। जिसपर विजय बताता है कि ढाई से तीन सौ ग्राम आलू को छीलकर वह बाजार गया था।
बाजार से जब वह वापसल लौटा तो उसने देखा कि उसके घर में छीलकर रखे हुए आलू चोरी हो गए थे। अब आलू चोरी हो जाने के बाद वह किस चीज की सब्जी बनाएगा। वीडियो में वह पुलिसकर्मियों से यह भी कह रहा है कि उसका आलू खोजकर उसे दिया जाय।
देखें वीडियो-
इसके अलावा पुलिस वाले उससे पूछते हैं कि क्या उसने शराब पी है? जिस पर विजय वर्मा कहता है कि हां मैंने शराब पी है, मैं मेहनत मजदूरी करते समय थोड़ी शराब पी लेता हूं। फिलहाल विजय वर्मा द्वारा की गई शिकायत के बाद पुलिस आलू की तलाश कर रही है। आलू चोरी का यह अनोखा मामला जिले में चर्चा का विषय बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications