हरदोईः बाइक पर सवार तीन दोस्तों की भीषण सड़क हादसे में मौत

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के कटरा बिल्हौर हाईवे पर गौरी चौराहे के निकट तीन दोस्त मुरादाबाद की तरफ से मल्लावां की ओर अपने घर आ रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया, जहां दोनों की मौत हो गई।

hardoi road accident three boys died

हादसे के बाद बाइक धू-धू कर जल गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के बांदा टोला गंगारामपुर निवासी सनी शर्मा व कटरा गंगारामपुर निवासी अंकित वअजय तीनों दोस्त थे, जो बुधवार की देर रात अपाचे मोटरसाइकिल से मुरादाबाद की ओर से वापस अपने घर मल्लावां लौट रहे थे। जैसे ही कटरा बिल्हौर हाईवे पर गौरी चौराहा के पहले भट्टे के सामने पहुंचे, किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण हुई कि सनी की मौके पर मौत हो गई तथा अंकित, अजय दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। उधर से निकल रहे स्यामपुर निवासी विशाल शुक्ला ने घटना देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इतनी जबरदस्त टक्कर हुई कि मोटरसाइकिल में आग लग गई और आग लगने से मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई।

यह भी पढ़ेंः सड़क हादसे में मारे गए प्रेमी की 'आत्मा' आने का झांसा देकर उसके ने किया प्रेमिका से रेप!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+