सड़क हादसे में मारे गए प्रेमी की 'आत्मा' आने का झांसा देकर उसके दोस्त ने किया प्रेमिका से रेप!

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुलगांव थाना इलाके में एक किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। रेप का आरोप एक तांत्रिक पर लगाया गया है, जिसने किशोरी से सड़क हादसे में मारे गए उसके प्रेमी की आत्मा आने का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

chhattisgarh girl physically attacked by her boyfriends friend

पीड़िता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि सालभर से क्षेत्र के ही चिराग बंजारे से उसका प्रेम संबंध था। 11 सितंबर को चिराग की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। आरोपी हेमराज की चिराग से दोस्ती थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने कुछ दिन बाद किशोरी से फोन पर संपर्क किया और उसके शरीर में चिराग की आत्मा का प्रवेश होने की जानकारी दी।

चौकी प्रभारी एनु देवांगन के अनुसार मुंगेली निवासी हेमराज सोनवानी ने खुद को तांत्रिक बताया। उसने किशोरी को उसके मृत प्रेमी चिराग बंजारे की आत्मा का उसके शरीर में प्रवेश करने की बात कहकर झांसा दिया। उससे 5 हजार रुपए की भी मांग रखी। आरोपी हेमराज व चिराग के दोस्त होने के चलते किशोरी उसकी बातों में आ गई और अपनी मां का मंगलसूत्र उसे थमा दिया। इसके बाद आरोपी हेमराज ने किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+