hardoi news: एक ही रस्सी पर लटक कर प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, 2 दिसंबर को होने वाली थी लड़की की शादी

प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी, क्योंकि वह किसी और से शादी कर रही थी। प्रेमी या प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली, क्योंकि उनका पार्टनर अब इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाह रहा था। दोस्ती को प्यार समझ लिया और पार्टनर के इनकार पर जान दे दी। इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। आज भी उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा ही दुखद मामला सामने आया है जिसमे प्रेमी युगल के फांसी लगाकर इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि 2 दिसंबर को लड़की की शादी होनी वाली थी।

खाली पड़े मकान में दिया घटना को अंजाम

खाली पड़े मकान में दिया घटना को अंजाम

दरअसल, सोमवार की सुबह हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक व युवती का शव फांसी के फंदे पर एक घर के अंदर लटकते मिले। बता दें कि दोनों के शव एक ही रस्सी के सहारे फांसी पर लटके मिले। जानकारी अनुसार जिस घर मे शव लटके मिले वह युवती के चाचा का है और उसके चाचा दिल्ली में नौकरी करते हैं इसलिए उनका घर खाली पड़ा रहता है। लोगों के मुताबिक युवक और युवती दोनों अलग-अलग जाति के थे, जिसके चलते इसलिए दोनों के बीच शादी नहीं हो सकती थी लेकिन दोनों प्रेमी आपस में शादी करना चाह रहे थे। लेकिन आने वाली इसी 2 दिसंबर को लड़की की शादी थि जिसके कार्ड भी छप गए थे। इसी बात को लेकर दोनों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है

मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है

हालांकि इस मामले में इंस्पेक्टर रंधा सिंह मौके पर पहुंचे हैं और पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृष्टया दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की चर्चा प्रकाश में आ रही है। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। सूचना पर पहुंचे एसपी राजेश द्विवेदी ने एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह और सीओ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे जिस तरह से तहरीर मिलती है या पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो बात सामने आएगी उन्हीं तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

क्या कहता है मनोविज्ञान

क्या कहता है मनोविज्ञान

क्या युवाओं में सहनशीलता की इतनी कमी है? क्या वे किसी समस्या का समाधान तलाशने की कोशिश भी नहीं करना चाहते? उनके पास अपनी जान देने के अलावा कोई रास्ता ही नहीं बचता है? ऐसे कई सवाल हैं, जो अचानक कौंधते हैं जब ऐसी घटनाओं की सूचना मिलती है। इस तरह की घटनाओं की वजह क्या है।
इस तरह की अप्रत्याशित घटनाओं के बारे में मनोवैज्ञानिकों कि एक लंबे समय तक एक-दूसरे के संपर्क में रहने के कारण युवाओं में अलगाव सहने की क्षमता नहीं होती है। इस तरह के केस में देखने में आता है कि युवाओं के संबंध का केंद्र 'आर्कषण'है,'परिपक्वता' नहीं। जैसे-जैसे किशोर, युवा अवस्था की ओर बढ़ते हैं तो एक-दूसरे के प्रति आकर्षण स्वाभाविक होता है। यह कुछ समय के लिए होता है, लेकिन कुछ युवा इसे अपने जीवन का अंतिम सत्य समझ लेते हैं, जिसके कारण इतनी घटनाएं होती है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+