हरदोई: स्वास्थ्य मेले से लौटकर आईं कस्तूरबा की 38 छात्राएं बीमार, सभी को हुई पेट दर्द और उल्टी की शिकायत
हरदोई: स्वास्थ्य मेले से लौटकर आईं कस्तूरबा की 38 छात्राएं बीमार, सभी को हुई पेट दर्द और उल्टी की शिकायत
हरदोई, 19 सितंबर: कस्तूरबा गांधी रेजिडेंशियल गर्ल्स स्कूल की 38 छात्राएं सीएचसी पर लगे स्वास्थ्य मेले में शमिल होने रविवार (18 सितंबर) को गई थी। जैसे ही वो स्वास्थ्य मेले से वापस लौटी तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान छात्राओं ने पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत की। जिससे हड़कंप मच गया और आनन-फानन में सभी छात्रों को इलाज के लिए सीएचसी पिहानी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

इस दौरान आठ छात्राओं को हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यह मामला हरदोई जिले के कस्तूरबा गांधी रेजिडेंशियल गर्ल्स स्कूल का है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, स्कूल की 38 छात्राएं पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्वास्थ्य शिविर में गई थीं। लौटने के बाद उन्हें मिचली आने लगी और पेट में दर्द की शिकायत होने लगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेले में उन्हें कैल्शियम व एल्बेंडाजोल की दवाइयां दी गई थी।
स्वास्थ्य मेले से वापस लौटने के बाद सभी 38 छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के बाद 30 बच्चियां ठीक हो गई और शेष 8 बच्चियां को वहां आराम नहीं मिला तो उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसडीएम सदर स्वाति शुक्ला ने बताया कि इलाज के बाद 2 और बच्चियां ठीक हो गई है, बाकि 6 भी जल्द ठीक हो जाएंगी।
छात्राओं ने खाया था छोला-पूड़ी और चावल
छात्राओं ने बताया कि दोपहर में उन्होंने छोला-पूड़ी और चावल खाया था। इसके कुछ देर बाद छात्राओं के पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत हुईं। धीरे-धीरे बीमार छात्राओं की संख्या बढ़ने लगी। बता दें कि अचानक बड़ी संख्या में छात्राओं के बीमार हो जाने पर विद्यालय में हड़कंप मच गया। जिसके बाद सभी इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, सीएचसी अधीक्षक डॉ जीतेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सभी छात्राएं फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications