Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हरदोई: ताऊ ने किया तीन साल की मासूम भतीजी से रेप, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रिश्तों को शर्मसार करनी वाली घटना सामने आई है। यहां तीन वर्षीय मासूम भतीजी के साथ उसके सगे ताऊ ने रेप किया है। इतना ही नहीं, आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद लहुलुहान हालत में उसे घर पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे राजधानी लखनऊ रेफर कर दिया गया।

A 3-year-old girl was allegedly physical attack by her uncle in Sandi area in Hardoi

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी तीन साल की बच्ची को उसका ताऊ टॉफी खिलाने के बहाने से ले गया और वहां उसके साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया। बच्ची को रोते हुए वह घर लाया और घर में डालकर फरार हो गया। रोने की अवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब खून देखा तो मामला संज्ञान में आया। जिसके बाद पीड़ित बच्ची के परिजन सांडी थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित बच्ची को महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अमित कुमार भी अस्पताल पहुंच गए। एसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों की तहरीर पर सांडी थाने में आरोपित ईश्वर लाल के खिलाफ रेप, पॉस्को एक्ट समेत अन्य कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए है। वहीं बच्ची की हालत नाजुक होने के कारण इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया जहां से उसे लखनऊ रेफर किया गया है। एसपी ने बताया कि बच्ची का मेडिकल भी कराया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+