पड़ोसी युवकों को 2 लाख रु. देकर बाप ने ही मरवा दिया बेटा, पुलिस के सामने यूं उगला सच
हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में 2 दिन पहले एक युवक की हत्या कर दी गई थी। उसकी लाश को हत्यारे कार में ही छोड़कर फरार हो गए थे। अब पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। उस युवक को उसके बाप ने ही मरवा दिया था।
Recommended Video

पुलिस अधीक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि, मृतक की पहचान ऋषभ के तौर पर हुई। उसे उसके पिता ने ही पड़ोसी युवकों के हाथों मरवाया। पिता ने अपने पड़ोसी युवकों को 2 लाख रुपये दिए और कहा कि, 'मेरे बेटे को मार दो।'' जिसके बाद उन लोगों ने ऋषभ को मार डाला।

पूछताछ में ऋषभ के पिता कमल चंद तोमर ने कुबूला कि, ''हां मैंने ही अपने बेटे की हत्या करवाई है। ऋषभ मेरे व मेरी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार करता था। वो हमारा गलेबान पकड़ लेता था। कई बार उसने हमसे मारपीट की। आए रोज गाली-गलौज करता रहता था। इस कारण हमने उसे ठिकाने लगवा दिया।'

कमल चंद तोमर ने आगे बताया कि, बेटे की हत्या के लिए मैंने अपने पड़ोसी कमलपाल को 20,00,00 रूपए दिए और मारने की योजना भी बनवाई। पूर्व नियोजित षड्यंत्र के साथ ऋषभ को उसकी गाड़ी सहित लेकर हापुड़ आया, हापुड़ से अपने साथी प्रमोद को साथ लेकर तीनों औरंगाबाद माधापुर के जंगल में आये और तीनों ने मिलकर ऋषभ को मारा। उन्होंने पहले उसका गला दबाया, फिर कांच से गला काट दिया। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए तीनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इनके पास से 130000 रुपए बरामद किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications