Hapur News: जिस बहू को समझा था घर की लक्ष्मी, उसी ने प्रेमी संग मिलकर ससुराल को लूट लिया
Hapur News: हापुड़ जिले के कोतवाली क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ससुराल के घर से लाखों के गहने और नकदी चुरा लिए। मामला पहले लूट जैसा लगा, लेकिन असलियत कुछ और थी।
घटना ग्राम अमीरपुर नगौला की है। यहां रहने वाली महिला ने घर में फर्जी लूट की कहानी रचकर सबको चकमा देने की कोशिश की। उसने दावा किया कि LIC एजेंट बनकर दो लोग आए और उसे रुमाल सुंघाकर बेहोश कर लूट को अंजाम देकर भाग निकले।

इस झूठी कहानी पर पहले तो सभी ने भरोसा किया। महिला ने बताया कि जब वह और उसके बच्चे घर पर अकेले थे, तभी यह वारदात हुई। लेकिन जब पुलिस ने मौके पर जांच शुरू की, तो पूरे घटनाक्रम में कई खामियां सामने आने लगीं।
जांच में खुला राज, बहू ही निकली साजिशकर्ता
पुलिस की शुरुआती जांच में ही यह साफ हो गया कि मामला उतना सीधा नहीं है। वारदात में कहीं न कहीं घरेलू साजिश की बू आ रही थी। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने महिला से कड़ाई से पूछताछ की।
पूछताछ में महिला ने आखिरकार सारी सच्चाई कबूल ली। उसने बताया कि यह पूरी लूट की योजना उसने खुद अपने प्रेमी निगम के साथ मिलकर बनाई थी। दोनों ने मिलकर घर के जेवर और नकदी चुराई।
प्रेमी के साथ चार साल से संबंध, रची योजना
पुलिस के अनुसार, महिला और निगम के बीच पिछले चार साल से प्रेम संबंध थे। निगम की रिश्तेदारी गांव में ही थी, इसी बहाने उसका आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं।
महिला गांव में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी, जिससे वह कई लोगों के संपर्क में रहती थी। वहीं से निगम के साथ उसका संपर्क हुआ। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और फिर दोनों ने घर लूटने की साजिश रच दी।
पति को पत्नी के उपर था शक
महिला का पति शुभम गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह शिफ्ट ड्यूटी के चलते लंबे समय तक घर से बाहर रहता था। उसे पत्नी पर कुछ समय से शक था, लेकिन पत्नी ने हमेशा बात को टाल दिया।
7 जून को जब यह घटना हुई, तो शुभम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि LIC एजेंट बनकर दो लोग घर में घुसे और उसकी पत्नी व बच्चों को बेहोश कर लूटपाट कर गए। पुलिस ने तभी से जांच शुरू कर दी थी।
जांच के बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी निगम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से चोरी गए गहने, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 16.5 लाख रुपये बताई जा रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि यह साजिश पूरी तरह प्रेम-प्रसंग के चलते रची गई थी। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर भरोसे को तोड़ा और खुद को निर्दोष दिखाने के लिए झूठा नाटक रचा।
चौंकाने वाली बात यह है कि महिला के दो छोटे बच्चे भी हैं। एक बेटा आठ साल का है जो उसके साथ रहता था, जबकि तीन साल की बेटी मायके में थी। इसके बावजूद उसने बच्चों की परवाह किए बिना प्रेमी के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।
-
Trump Policy: ईरान के बाद अब इस 'पड़ोसी' देश पर अटैक करेगा अमेरिका! व्हाइट हाउस से ट्रंप ने दिया खतरनाक संकेत -
Gold Silver Rate Today: चांदी 26,000 सस्ती, 10 ग्राम सोना 7000 लुढ़का, खरीदारी से पहले देख लें लेटेस्ट रेट -
24 साल की Ramya के कातिलाना Video देख लोगों के छूटे पसीने, बेचा अचार फिर किया ऐसा काम, इंटरनेट पर मची तबाही -
UPSC Result: कौन हैं राजा मोहिद्दीन, UPSC टॉप-10 में इकलौते मुस्लिम की कहानी, 53 मुसलमान कैंडिडेट्स भी सफल -
Anuj Agnihotri: AIIMS से IAS तक का सफर, अनुज अग्निहोत्री बने UPSC टॉपर, पहले ही एटेम्पट में किया कमाल! -
IAS Success Story: परचून के दुकानदार की बेटी IPS से बनी IAS, UPSC में 9वीं रैंक- Astha Jain की कहानी -
Video:'ये सब संजय झा और ललन सिंह का किया धरा है', नीतीश के राज्यसभा पर साले अनिल का चौंकाने वाला खुलासा -
IAF Su‑30 MKI Fighter Jet: असम में लापता लड़ाकू विमान के दोनों पायलट शहीद, रात 1 बजे मिला प्लेन का मलवा -
PM Kisan: बिना फिंगरप्रिंट के होगा वेरिफिकेशन और खाते में आ जाएगी किस्त! ऐसे डाउनलोड करें पीएम किसान मोबाइल ऐप -
66 की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं ये फेमस एक्ट्रेस? लोगों ने पूछा- कौन है बच्चे का बाप? फिर वायरल फोटो का ऐसा सच -
Balen Shah: कौन हैं बालेन शाह, 35 की उम्र में बनने वाले हैं नेपाल के नए PM! क्या है धर्म? पत्नी क्या करती है? -
IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ग्लैन मैकग्राथ का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि












Click it and Unblock the Notifications