पड़ोसन ने हापुड़ की लड़की को 60000 में बेचा, बिजनौर में महीनों होता रहा यौन शोषण

Hapur News, हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक नाबालिक लड़की को बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 9 महीने पहले पड़ोस की रहने वाली एक महिला ने नाबालिग लड़की को 60 हजार रुपये में बिजनौर के एक युवक को बेच दिया था। बुधवार को पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया और मेडिकर के लिए भेजा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मामला हापुड़ के मोदीनगर रोड स्थित एक कॉलोनी का है। बता दें कि 9 महीने पहले नाबालिक लड़की अचानक गायब हो गई थी, जिस की गुमशुदगी परिजनों ने थाने में भी दर्ज कराई थी। तभी से परिजन व पुलिस गुमशुदा लड़की की तलाश में जुटी हुई थी। परिजनों को सूचना मिली यह लड़की बिजनौर जनपद के एक गांव में है, तो परिजनों ने लड़की से संपर्क साधा और उस गांव में पुलिस के साथ पहुंच गए। किसी तरह से लड़की को अपने साथ लेकर वह वापस आए, युवती ने जब अपने परिजनों को आप बीती बताई तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

कपड़े दिलाने के लिए गई थी बजार

कपड़े दिलाने के लिए गई थी बजार

परिजनों का आरोप है कि 9 माह पहले पड़ोस की रहने वाली प्रीति उसे बाजार से कपड़े लेने के बहाने अपने साथ लेकर गई थी, लेकिन वापिस नहीं लौट कर नहीं आई। परिजनों ने लड़की की काफी तलाश की लेकिन जब नहीं मिली तो पुलिस में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिसके बाद पुलिस ने जनपद बिजनौर के नगीना थाना क्षेत्र के एक गांव से लडकी को बरामद किया है। पीड़ित के परिजनों का आरोप है कि पड़ोस महिला ने उसे राहुल नाम के लड़के के साथ उसे भेज दिया था। आरोपी राहुल लड़की को लेकर अपने घर पहुंचा। वहां उसके साथ शारीरिक शोषण किया जा रहा था। परिजनों का आरोप है की पड़ोस में ही रहने वाली प्रीति ने उसको 60 हजार रुपये में राहुल नाम के व्यक्ति को बेच दिया था।

जांच के बाद की जाएंगी कार्रवाई

जांच के बाद की जाएंगी कार्रवाई

एसपी हापुड़ यशवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों द्वारा 9 माह पहले ही गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें आज आरोपी महिला प्रीति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जिस से पूछताछ की जा रही है। वहीं, पीड़ित युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया है जिसके बाद में 164 के बयान कराए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: यूपी में शराब के विज्ञापनों पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, कहीं नहीं आयेगा नजर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+